• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

10 साल से बैंक अकाउंट नहीं छुआ? अब हो सकते हैं बड़े नुकसान, तुरंत जानें कैसे बचाएं अपना पैसा!

डॉर्मेंट अकाउंट वह होता है जिसमें 10 साल तक कोई लेनदेन नहीं होता. ऐसे खाते में ATM, ऑनलाइन बैंकिंग और ऑटो-डेबिट बंद हो जाते हैं. KYC अपडेट और छोटा ट्रांजैक्शन करके अकाउंट दोबारा सक्रिय किया जा सकता है.

  • Samachaar Desk | 16 Nov 2025 06:10 PM
10 साल से बैंक अकाउंट नहीं छुआ? अब हो सकते हैं बड़े नुकसान, तुरंत जानें कैसे बचाएं अपना पैसा!

अगर आपने भी अपने बैंक अकाउंट को कई सालों से इस्तेमाल नहीं किया है, तो आपका खाता डॉर्मेंट अकाउंट यानी निष्क्रिय बन सकता है. कई लोग लंबे समय तक लेनदेन नहीं करते और बाद में उन्हें पता चलता है कि उनका अकाउंट बंद हो चुका है. ऐसे में परेशानी बढ़ जाती है. इसलिए इस प्रक्रिया को समझना जरूरी है.

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, अगर किसी बैंक अकाउंट में 10 साल तक कोई गतिविधि नहीं होती, तो बैंक उसे डॉर्मेंट घोषित कर देता है. इसमें सेविंग अकाउंट, करंट अकाउंट और वे फिक्स्ड डिपॉजिट भी शामिल हैं, जो मैच्योर होने के बाद भी लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हों. इस दौरान खाते में न पैसे जमा होते हैं और न निकाले जाते हैं। ऐसे में बैंक सुरक्षा कारणों से खाते को डॉर्मेंट श्रेणी में डाल देता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

डॉर्मेंट अकाउंट के बड़े नुकसान

एक बार खाता डॉर्मेंट हो जाने पर कई सुविधाएं बंद हो जाती हैं:

ATM से पैसे नहीं निकाल पाएंगे. नेट बैंकिंग और UPI जैसी ऑनलाइन सेवाएं ठप हो जाती हैं. ऑटो-डेबिट बंद हो जाएगा, जैसे- बिजली बिल, रिचार्ज, EMI या बीमा प्रीमियम का भुगतान फेल हो सकता है. SMS और ईमेल अलर्ट आना बंद हो जाते हैं, जिससे महत्वपूर्ण अपडेट मिस हो जाते हैं. लंबे समय तक निष्क्रिय खाते में हैकिंग का खतरा भी बढ़ जाता है, क्योंकि उस पर निगरानी कम होती है.

डॉर्मेंट अकाउंट को दोबारा कैसे एक्टिव करें?

अगर आप फिर से अपना खाता चलाना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया अपनानी होगी:

1. KYC अपडेट कराएं

आपको अपने बैंक की होम ब्रांच पर जाना होगा और ये दस्तावेज ले जाने होंगे-

आधार कार्ड पैन कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो एड्रेस प्रूफ

बैंक आपके दस्तावेज़ों की जांच करेगा और रिकॉर्ड अपडेट करेगा.

2. छोटा लेनदेन करना होगा

कई बैंक अकाउंट एक्टिव करने के लिए ₹100 जैसे छोटे अमाउंट जमा या निकालने को कहते हैं, ताकि गतिविधि रिकॉर्ड में दर्ज हो सके. कुछ समय के अंदर आपका खाता फिर से सक्रिय हो जाता है.

क्या इसके लिए कोई चार्ज लगता है?

RBI के नियम के अनुसार, अकाउंट डॉर्मेंट होने पर बैंक कोई चार्ज नहीं ले सकता. हालांकि, अकाउंट एक्टिव होने के बाद सामान्य सर्विसेज जैसे- SMS अलर्ट,मिनिमम बैलेंस चार्ज,चेकबुक चार्ज पर लागू होता है.

अगर पैसा RBI के DEAF फंड में चला गया हो?

अगर आपका खाता कई सालों से बंद है और बैंक ने आपकी बैलेंस राशि RBI के DEAF (Depositor Education and Awareness Fund) में ट्रांसफर कर दी है, तब भी चिंता की बात नहीं है.

खाता चालू होने के बाद बैंक आपके दस्तावेज, पुराने रिकॉर्ड और सिग्नेचर वेरिफाई करेगा इसके बाद आप अपना पैसा वापस क्लेम कर सकते हैं

हां, यह प्रक्रिया थोड़ा समय लेती है, लेकिन पैसा बिल्कुल सुरक्षित रहता है. RBI के अनुसार, डॉर्मेंट अकाउंट रिएक्टिवेशन ऑनलाइन नहीं हो सकता. इसके लिए आपको बैंक शाखा में जाकर पहचान सत्यापन कराना ही होगा.

संबंधित ख़बरें
silver

World Biggest Silver Producer: दुनिया का सबसे बड़ा चांदी उत्पादक देश कौन?

iphone

फोल्ड होकर भी देगा DSLR जैसी फोटो! Apple बना रहा है अब तक का सबसे एडवांस्ड 24MP अंडर-स्क्रीन कैमरा वाला iPhone

salman

बॉलीवुड स्टार्स के ऐसे डुप्लीकेट जिन्हें देखकर लोग असली स्टार समझ बैठते, नाम से कर लेते हैं कमाई

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home