• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Gold Price: Trump के फैसले से टूटा सोने का रिकॉर्ड, 1 दिन में ₹1,409 सस्ता, जानें आज का भाव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सोने को टैरिफ से छूट देने के ऐलान के बाद अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में तेज गिरावट आई. MCX पर सोना 1409 रुपये टूटकर 1,00,389 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

  • Isha Gupta | 12 Aug 2025 12:01 PM
Gold Price: Trump के फैसले से टूटा सोने का रिकॉर्ड, 1 दिन में ₹1,409 सस्ता, जानें आज का भाव

सोने की कीमतों में पिछले एक हफ्ते से लगातार तेजी देखी जा रही थी, लेकिन सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक ऐलान ने मार्केट का पूरा माहौल बदल दिया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना अचानक 1409 रुपये यानी 1.38% टूट गया.

ट्रंप का ऐलान जिसने बदल दी तस्वीर

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर कहा कि वह गोल्ड बार को टैरिफ से छूट दे रहे हैं. यह फैसला उस समय आया जब अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा विभाग (CBP) ने हाल ही में स्विट्जरलैंड से आयात होने वाले सोने को एक खास कस्टम कोड (HS कोड) के तहत लाने का निर्णय लिया था, जिसमें 1 किलो और 100 औंस की सोने की छड़ों पर 39% टैरिफ लगाया जाना था.

इस खबर से पहले बाजार में यह अटकल थी कि सोने की कीमतें और ऊपर जाएंगी, क्योंकि स्विट्जरलैंड जैसे प्रमुख ट्रेडिंग और रिफाइनिंग हब से आने वाले सोने पर टैरिफ लगने से आपूर्ति महंगी हो जाती. लेकिन जैसे ही ट्रंप ने टैरिफ हटाने का ऐलान किया, न्यूयॉर्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने के वायदा भाव में 2% से ज्यादा की गिरावट आ गई.

अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय बाजार पर असर

अमेरिका ने हाल ही में स्विट्जरलैंड से आने वाले सामानों पर 39% टैरिफ लगाया था. स्विट्जरलैंड सोने का बड़ा निर्यातक है और भारत भी यहां से बड़े पैमाने पर सोना खरीदता है. ऐसे में गोल्ड पर टैरिफ हटने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरे, जिसका सीधा असर भारत के बाजार पर भी पड़ा.

MCX पर सोने की कीमत में गिरावट

सोमवार को MCX पर 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,01,199 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,00,389 रुपये हो गई. यह गिरावट 1409 रुपये की थी. मंगलवार को भी सोना वायदा कारोबार के दौरान गिरावट के साथ खुला. गौरतलब है कि MCX पर सोने का अब तक का ऑल-टाइम हाई 1,02,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है, यानी मौजूदा भाव इस स्तर से 1861 रुपये कम है.

निवेशकों के लिए संकेत

ट्रंप के इस फैसले ने साफ कर दिया है कि गोल्ड मार्केट अंतर्राष्ट्रीय नीतियों पर कितना संवेदनशील है. निवेशकों के लिए यह समय सावधानी से कदम उठाने का है, क्योंकि अमेरिकी नीतिगत फैसले भारतीय बाजार पर तुरंत असर डाल सकते हैं. आने वाले दिनों में अंतर्राष्ट्रीय मांग, डॉलर इंडेक्स और वैश्विक राजनीतिक घटनाक्रम सोने की दिशा तय करेंगे.

संबंधित ख़बरें
 Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्ता आदेश पर PETA इंडिया की प्रतिक्रिया: "मानव और पशु, दोनों की सुरक्षा जरूरी"

Aaj Ka Rashifal

Love Rashifal: जानें अपने दिल का हाल, किसकी जिंदगी में दस्तक देगा प्यार और किसके रिश्ते होंगे गहरे!

Galaxy Z Fold 7

₹1.75 लाख का Samsung Flagship फोन! फीचर्स ऐसे जो iPhone को भी कर दें फेल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home