• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

दिल्ली में जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… “पराली को ही विलेन मत बनाइए, असली वजहें कुछ और हैं”

Delhi Air Pollution: दिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा—सिर्फ पराली को दोष देना आसान, असली कारण कहीं गहरे हैं. कोर्ट ने सभी स्रोतों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी.

  • Samachaar Desk | 01 Dec 2025 05:08 PM
दिल्ली में जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… “पराली को ही विलेन मत बनाइए, असली वजहें कुछ और हैं”

दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर से ‘खतरनाक’ श्रेणी में पहुंच चुकी है और इसी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (1 दिसंबर 2025) को महत्वपूर्ण टिप्पणी की. कोर्ट ने साफ कहा कि प्रदूषण की पूरी जिम्मेदारी सिर्फ पराली जलाने पर डाल देना आसान है क्योंकि किसान अक्सर कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए मौजूद ही नहीं होते. इसलिए असली वजहों को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता.

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने कहा कि पराली तो पहले भी जलाई जाती थी, लेकिन तब दिल्ली का AQI इतना भयावह नहीं होता था. यहां तक कि कोरोना काल में, जब पराली जलाई गई थी, तब भी आसमान नीला और हवा साफ दिखती थी. फिर आखिर ऐसा क्या है जो अब दिल्ली को गैस चेंबर बना रहा है?

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

“दूसरे प्रदूषण स्रोतों पर क्या कार्रवाई हो रही है?”

सुप्रीम कोर्ट ने CAQM, केंद्र और दिल्ली सरकार से यह बताने को कहा है कि पराली के अलावा अन्य प्रदूषण स्रोतों पर क्या कदम उठाए जा रहे हैं. कोर्ट ने एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है, जिसमें शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म दोनों प्लान होने चाहिए. एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कोर्ट को बताया कि CAQM ने पराली जलाने, वाहनों, कंस्ट्रक्शन की धूल, सड़क की धूल, और बायोमास जलाने से होने वाले प्रदूषण के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है. लेकिन कोर्ट इससे संतुष्ट नहीं दिखी.

CJI ने जताई गंभीर चिंता

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दिल्ली में अब घर-घर कई गाड़ियां हैं, जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, और शहर की योजना कभी इतने दबाव को ध्यान में रखकर नहीं बनी थी. उन्होंने पूछा कि:

  • क्या वाकई प्रदूषण नियंत्रण उपाय लागू किए जा रहे हैं?
  • इन उपायों का असर क्या हुआ?
  • क्या यह सब सिर्फ कागज़ पर बना प्लान है?
  • CJI सूर्यकांत ने कहा कि आने वाले समय में यह मामला नियमित रूप से सुना जाएगा और हर महीने दो बार सुनवाई होगी. अगली सुनवाई 10 दिसंबर को तय की गई है.

“पराली ही सब कुछ नहीं… असली जिम्मेदारियों पर बात हो”

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का मूल संदेश स्पष्ट है, दिल्ली-एनसीआर की बदहाल हवा सिर्फ किसानों की गलती नहीं है. वाहन प्रदूषण, कंस्ट्रक्शन धूल, औद्योगिक उत्सर्जन, जनसंख्या दबाव, और शहर की कमजोर शहरी योजना, ये सभी बड़े कारण हैं. पराली जलाना एक कारक है, लेकिन अब कोर्ट चाहता है कि सरकारें बाकी बड़े कारणों पर भी ईमानदारी से काम करें.

अब क्या उम्मीद?

दिल्ली-एनसीआर की खराब होती हवा को देखकर सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दे दिया है कि अब सिर्फ बयानबाज़ी या कागज़ी प्लान से काम नहीं चलेगा. अगली सुनवाई में CAQM और सरकारों को यह साबित करना होगा कि प्रदूषण से निपटने के उपाय सिर्फ ‘घोषणाओं’ तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीन पर उनके वास्तविक नतीजे भी दिख रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
Samantha Wedding

समांथा की सीक्रेट शादी ने मचा दिया धमाका! 30 लोगों के बीच रचाई राज निदिमोरू से शादी, देखें फोटोज!

Renuka Chaudhary

Parliament Controversy: संसद में कुत्ता लेकर पहुंचीं रेणुका चौधरी! बयान सुनकर भड़क उठी राजनीति!

Saphala Ekadashi 2025

साल की सबसे शुभ एकादशी! 15 दिसंबर को क्यों करें सफला एकादशी का व्रत? पढ़ें पूरी कथा, मुहूर्त और महत्व

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home