• Thursday, May 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

दिल्ली मेट्रो पोस्टर केस में बड़ा खुलासा, ISI से जुड़ा आतंकी आतंकी शब्बीर लोन गिरफ्तार, सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन

Delhi Metro Poster Case: दिल्ली मेट्रो पोस्टर मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है, जो इस पूरे मॉड्यूल का हैंडलर बताया जा रहा है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 30 Mar 2026 12:29 PM
दिल्ली मेट्रो पोस्टर केस में बड़ा खुलासा,  ISI से जुड़ा आतंकी आतंकी शब्बीर लोन गिरफ्तार, सामने आया इंटरनेशनल कनेक्शन

दिल्ली में मेट्रो पोस्टर मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह इस पूरे मॉड्यूल को संचालित कर रहा था और पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से उसका सीधा संपर्क था।

मॉड्यूल का हैंडलर था शब्बीर लोन

जांच एजेंसियों के मुताबिक, शब्बीर अहमद लोन इस आतंकी नेटवर्क का मुख्य संचालक था। वह दिल्ली और अन्य शहरों में सक्रिय मॉड्यूल को निर्देश दे रहा था। मेट्रो पोस्टर मामले में पकड़े गए अन्य आरोपियों से उसकी लगातार बातचीत होती थी, जिससे यह साफ होता है कि वह पूरी साजिश का केंद्र था।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बांग्लादेश और ISI कनेक्शन का खुलासा

पूछताछ के दौरान इस केस में एक अंतरराष्ट्रीय साजिश का भी खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार, शब्बीर लोन पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रहा था। वह बांग्लादेश से ऑपरेट करते हुए भारत में लश्कर-ए-तैयबा का नया नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दिल्ली बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया। अब उससे पूछताछ कर पूरे नेटवर्क और साजिश के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

भारत विरोधी पोस्टरों से मचा था हड़कंप

इस मॉड्यूल ने दिल्ली से लेकर कोलकाता तक कई जगहों पर भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे। इन पोस्टरों में आतंकी बुरहान वानी का महिमामंडन किया गया था और ‘भारत नरसंहार बंद करो’ जैसे भड़काऊ नारे लिखे गए थे। जनपथ मेट्रो स्टेशन पर इस तरह के पोस्टर लगाए जाने के बाद 8 फरवरी को शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जांच में सामने आया कि कई अन्य जगहों पर भी ऐसे पोस्टर चिपकाए गए थे।

स्पेशल सेल की जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने केस स्पेशल सेल को सौंप दिया था। जांच के दौरान पहले ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें ज्यादातर बांग्लादेशी नागरिक बताए गए हैं। ये लोग कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में घुसे थे। अब शब्बीर लोन की गिरफ्तारी के बाद एजेंसियों को उम्मीद है कि इस नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

दिल्ली मेट्रो पोस्टर केस ने एक बार फिर देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाली साजिशों की ओर इशारा किया है। हालांकि, समय रहते कार्रवाई कर एजेंसियों ने एक बड़े खतरे को टालने में सफलता हासिल की है।

संबंधित ख़बरें
Hanuman Jayanti 2026 date shubh muhrat puja vidhi

Hanuman Jayanti 2026: कब है हनुमान जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Punjab Weather Update

पंजाब में बारिश ने बदला मौसम, आंधी-बिजली का खतरा… IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Chaitra Purnima 2026 date significance upay in hindi

Chaitra Purnima 2026: चैत्र पूर्णिमा के दिन कर लें ये उपाय, मां लक्ष्मी की होगी ढेरों कृपा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home