• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

मैथिली ठाकुर को नहीं मिला टिकट! बेनीपट्टी से BJP ने लगाया बड़ा दांव, क्या अब अलीनगर से होगी एंट्री?

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में लोकगायिका मैथिली ठाकुर का नाम शामिल नहीं है. चर्चा थी कि वह बेनीपट्टी सीट से चुनाव लड़ेंगी, लेकिन पार्टी ने मौजूदा विधायक विनोद नारायण झा को ही दोबारा टिकट दिया है.

  • Samachaar Desk | 14 Oct 2025 04:38 PM
मैथिली ठाकुर को नहीं मिला टिकट! बेनीपट्टी से BJP ने लगाया बड़ा दांव, क्या अब अलीनगर से होगी एंट्री?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बीजेपी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम हैं, लेकिन जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा थी, वह लिस्ट में नहीं दिखा और वह नाम है लोकगायिका मैथिली ठाकुर का.

मैथिली ठाकुर को लेकर अटकलें हुईं खत्म

कई दिनों से खबरें चल रही थीं कि मैथिली ठाकुर बिहार के मधुबनी जिले की बेनीपट्टी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. उन्होंने हाल ही में बीजेपी नेताओं नित्यानंद राय और विनोद तावड़े से मुलाकात भी की थी, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई थी. माना जा रहा था कि बीजेपी उन्हें युवा चेहरे के रूप में उतार सकती है, लेकिन अब पार्टी ने बेनीपट्टी से मौजूदा विधायक विनोद नारायण झा को ही दोबारा टिकट दे दिया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

स्थानीय विरोध भी बना कारण?

जब से मैथिली ठाकुर के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज हुई थी, उनके पिता को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया था. कहा जा रहा है कि पार्टी ने विरोध को देखते हुए फिलहाल मैथिली ठाकुर का नाम पहली लिस्ट में शामिल नहीं किया. हालांकि, पार्टी के अंदर यह चर्चा है कि बीजेपी उनकी लोकप्रियता का इस्तेमाल आने वाले समय में किसी और तरीके से कर सकती है.

अलीनगर सीट से मिल सकता है मौका

राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा थी कि मैथिली ठाकुर को दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है. हालांकि, बीजेपी की पहली लिस्ट में अलीनगर सीट का नाम शामिल नहीं है. संभावना जताई जा रही है कि बीजेपी जल्द ही दूसरी लिस्ट जारी करेगी, और शायद उसी में मैथिली ठाकुर का नाम देखने को मिले.

अलीनगर में फिलहाल किसका कब्जा है?

साल 2020 के विधानसभा चुनाव में अलीनगर सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार मिश्री लाल यादव ने जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. लेकिन जब मैथिली ठाकुर के नाम की चर्चा सामने आई, तो मिश्री लाल यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. बताया जा रहा है कि वे अपने बेटे को इस सीट से टिकट दिलाने की कोशिश में थे.

कुल मिलाकर, मैथिली ठाकुर को लेकर जारी राजनीतिक अटकलों पर बीजेपी की पहली लिस्ट ने फिलहाल विराम लगा दिया है. अब सबकी नजरें दूसरी लिस्ट पर हैं क्या मैथिली ठाकुर को अलीनगर से मौका मिलेगा या नहीं, इसका फैसला कुछ ही दिनों में साफ हो जाएगा.

संबंधित ख़बरें
Yogi Adityanath

UP News: योगी सरकार की नई योजना, गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण रोजगार बढ़ाने का बड़ा कदम!

Sundar Pichai

Google ने भारत में किया 15 अरब डॉलर का बड़ा निवेश, अगले 5 सालों में बनेगा AI हब, जानें

BJP Candidate List

Bihar Election 2025: BJP की पहली लिस्ट जारी, नंद किशोर यादव का कटा टिकट, नए चेहरों को मिला मौका!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home