• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान… महिलाओं को 30 हजार, किसानों को बोनस और फ्री बिजली! जानें और क्या है खास

Bihar Chunav 2025: तेजस्वी यादव ने बिहार चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान — महिलाओं को 30 हजार रुपये सालाना, किसानों को बोनस और मुफ्त बिजली देने का वादा. ओल्ड पेंशन स्कीम भी फिर से लागू होगी.

  • Samachaar Desk | 04 Nov 2025 02:02 PM
तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान… महिलाओं को 30 हजार, किसानों को बोनस और फ्री बिजली! जानें और क्या है खास

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के प्रचार के थमने से ठीक पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई बड़े ऐलान किए. उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन के पक्ष में जबरदस्त लहर है. जनता बदलाव चाहती है और महिलाएं विशेष रूप से “माई बहिन मान योजना” को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर बिहार में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो मकर संक्रांति के दिन यानी 14 जनवरी को महिलाओं के खातों में 30 हजार रुपये सालाना की राशि सीधे भेजी जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उनका मानदेय बढ़ाया जाएगा. साथ ही, सभी दीदियों को 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर देने की भी घोषणा की.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ओल्ड पेंशन स्कीम फिर से लागू होगी

तेजस्वी यादव ने पुराने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देने का वादा किया. उन्होंने कहा कि सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) को दोबारा लागू किया जाएगा. इसके अलावा उन्होंने कर्मचारियों के लिए यह भी कहा कि पोस्टिंग और ट्रांसफर अब उनके होम कैडर से 70 किलोमीटर के दायरे में ही होगी, जिससे उन्हें परिवार से दूर नहीं रहना पड़ेगा.

किसानों के लिए बोनस और मुफ्त बिजली

तेजस्वी यादव ने किसानों के हित में भी कई ऐलान किए. उन्होंने कहा कि अब तक किसानों को एमएसपी पर सही भुगतान नहीं मिलता, लेकिन उनकी सरकार बनते ही धान पर 300 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं पर 400 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा. इसके अलावा किसानों को सिंचाई के लिए बिजली पूरी तरह मुफ्त दी जाएगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जो 55 पैसे प्रति यूनिट लेती है, उसे पूरी तरह खत्म किया जाएगा.

पैक्स अध्यक्षों को मिलेगा जनप्रतिनिधि का दर्जा

तेजस्वी यादव ने कहा कि पैक्स अध्यक्षों और व्यापार मंडल अध्यक्षों को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा. साथ ही, पैक्स अध्यक्षों को मानदेय भुगतान का भी प्रावधान किया जाएगा. तेजस्वी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता के भरोसे पर खरी उतरना है “हम राजनीति सेवा के लिए करते हैं, सत्ता के लिए नहीं.”

टैग्स:
  • Bihar Election 2025
संबंधित ख़बरें
UP Air Pollution

उत्तर प्रदेश में बढ़ा प्रदूषण का कहर, दमघोंटू हवा से बेहाल लोग, ये शहर बना सबसे प्रदूषित!

Death of African elephant

दिल्ली चिड़ियाघर में अफ्रीकी हाथी शंकर की मौत का खुलासा: वायरल संक्रमण बना वजह

Guru Nanak Jayanti Wishes

Guru Nanak Jayanti: गुरु पर्व पर अपनों को भेजें ये खास संदेश, जानें गुरु नानक देव जी के अनमोल विचार

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home