• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

Aaj Ka Mausam, 22 January 2026: मौसम लेने वाला है बड़ी करवट! 22 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश और ठंड का होगा डबल असर

Aaj Ka Mausam, 22 January 2026: उत्तर भारत में 22 जनवरी से मौसम बदलेगा. दिल्ली, यूपी, बिहार में बारिश व कोहरा रहेगा। पंजाब-हरियाणा में ठंड के साथ बारिश और हिमाचल में बर्फबारी की संभावना है.

  • Samachaar Desk | 22 Jan 2026 07:28 AM
Aaj Ka Mausam, 22 January 2026: मौसम लेने वाला है बड़ी करवट! 22 जनवरी से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश और ठंड का होगा डबल असर

Aaj Ka Mausam, 22 January 2026: उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से ठंड का असर थोड़ा कम जरूर हुआ था, लेकिन अब मौसम फिर से करवट लेने जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आज से कई राज्यों में मौसम बदल सकता है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज हवा और ओले भी गिर सकते हैं. इसका असर दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक देखने को मिल सकता है.

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और कोहरा

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बादल छाने की संभावना जताई है. बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है. सुबह और शाम के समय ठंड ज्यादा महसूस होगी. कुछ इलाकों में कोहरा भी रह सकता है, जिससे लोगों को परेशानी हो सकती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

उत्तर प्रदेश और बिहार में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश और बिहार में ठंड का असर भले ही कुछ कम हुआ हो, लेकिन अब बादल छाए हुए है. कई जगहों पर धूप नहीं निकलने से ठंड बनी हुई है. आज पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 22 से 27 जनवरी के बीच बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी आशंका है. वहीं बिहार के अररिया, पूर्णिया और आसपास के जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

पंजाब और हरियाणा में ठंड के साथ बारिश

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड अभी जारी है. मौसम विभाग के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में मौसम बदल सकता है. 22 से 24 जनवरी के बीच कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है. ठंडी हवाओं के कारण ठंड और बढ़ सकती है.

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम खराब रह सकता है. मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है. शुक्रवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं. यह मौसम 28 जनवरी तक बना रह सकता है. कुल मिलाकर, उत्तर भारत में एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ने वाला है. लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

संबंधित ख़बरें
Punjab Police Operation Prahar

Punjab Police Operation Prahar: फर्जी ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा, 500 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Punjab sarkar

BBMB में खाली पद भरने की तैयारी: पंजाब सरकार बनाएगी अलग कैडर, 2500 से ज्यादा नौकरियों पर होगी भर्ती

Punjab Congress

पंजाब कांग्रेस विवाद पर दिल्ली में अहम बैठक, हाईकमान ने सीनियर नेताओं को किया तलब

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home