• Thursday, Apr 23, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

सरकार का बड़ा फैसला! 8वां वेतन आयोग बना – 2027 से बढ़ेगी सैलरी, मिलेगा 1 साल का एरियर बोनस!

केंद्र सरकार ने 8वां वेतन आयोग गठित कर दिया है. रिपोर्ट 18 महीनों में आएगी और 2027 से वेतन-पेंशन बढ़ने की उम्मीद है. कर्मचारियों को 2026 से एरियर का फायदा भी मिल सकता है.

  • Samachaar Desk | 28 Oct 2025 03:42 PM
सरकार का बड़ा फैसला! 8वां वेतन आयोग बना – 2027 से बढ़ेगी सैलरी, मिलेगा 1 साल का एरियर बोनस!

केंद्र सरकार के करीब 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. लंबे समय से जिस फैसले का इंतजार किया जा रहा था, उस पर अब मुहर लग चुकी है. केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन को औपचारिक मंजूरी दे दी है.

कौन होंगे आयोग के सदस्य

सरकार ने बताया कि जस्टिस रंजन आयोग के चेयरमैन होंगे. इसके अलावा आईआईएम बेंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) के सचिव पंकज जैन को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है. इस आयोग का काम केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के वेतन ढांचे की समीक्षा करना और सुधार के सुझाव देना होगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

18 महीने में देनी होगी रिपोर्ट

आठवें वेतन आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करने और सरकार को सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. यानी यह रिपोर्ट 2026 के मध्य तक सरकार को मिल जाएगी. इसके बाद केंद्र सरकार इसकी समीक्षा कर इसे लागू करेगी. माना जा रहा है कि वेतन और पेंशन में बढ़ोतरी साल 2027 से लागू हो सकती है.

कैबिनेट की बैठक के बाद जारी नोट में कहा गया है कि आयोग में एक अध्यक्ष, एक पार्ट टाइम सदस्य और एक सचिव शामिल होंगे. यह आयोग केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, भत्तों और अन्य वित्तीय लाभों पर अपनी सिफारिशें देगा.

2027 में बढ़ी सैलरी और एरियर की उम्मीद

NC-JCM (स्टाफ साइड) के सेक्रेटरी शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि 8वें वेतन आयोग को लागू करने में भले थोड़ी देरी हो, लेकिन इसे 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा.

इसका मतलब है कि अगर देरी होती है, तो कर्मचारियों को 2027 में एरियर के साथ बढ़ी सैलरी दी जाएगी. यह वही तरीका है जो 7वें वेतन आयोग के वक्त अपनाया गया था, जब सभी कर्मचारियों को देरी के कारण एरियर का भुगतान किया गया था.

पहले भी हुई थी देरी

पिछली बार जब 7वां वेतन आयोग लागू हुआ था, तब भी रिपोर्ट आने और वेतन लागू करने में समय लगा था. सरकार ने बाद में इसे बैकडेट से लागू किया और कर्मचारियों को बकाया रकम दी. इस बार भी संभावना है कि अगर रिपोर्ट देर से आती है तो 2026 से लागू करके 2027 में एरियर के साथ भुगतान किया जाएगा.

संबंधित ख़बरें
The Family Man 3

‘द फैमिली मैन 3’ का इंतजार खत्म! मनोज बाजपेयी फिर मचाएंगे धमाल, जानें कब और कहां देख पाएंगे सीरीज

Pawan Singh

राजनीति नहीं सेवा है मेरा धर्म, छठ पर पवन सिंह का बड़ा बयान! बिहार चुनाव में निभाएंगे अहम रोल”

TV Shows

टीवी पर लौट रहा मस्ती और ड्रामा का तूफान! ‘नागिन 7’, ‘लाफ्टर शेफ 3’ और ‘लक्ष्मी निवास’ से लगेगा मनोरंजन का तड़का!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home