• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

Cough : तीन हफ्तों से ज्यादा चल रही खांसी हो सकती है गंभीर बीमारी का इशारा, तुरंत कराएं जांच

Prolonged Cough Cancer Symptom : अगर खांसी तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक बनी रहती है और साथ में छाती या पीठ में दर्द होता है, तो यह फेफड़ों के कैंसर का संकेत हो सकता है. जानिए किन लक्षणों पर तुरंत डॉक्टर से मिलना जरूरी है.

  • Samachaar Desk | 27 Oct 2025 07:57 PM
Cough : तीन हफ्तों से ज्यादा चल रही खांसी हो सकती है गंभीर बीमारी का इशारा, तुरंत कराएं जांच

Prolonged Cough Cancer Symptom : सर्दी या एलर्जी के कारण खांसी होना आम बात है, लेकिन अगर यह लंबे समय तक खत्म न हो, तो यह सामान्य नहीं माना जाता. अमेरिकन कैंसर सोसायटी के मुताबिक, लगातार खांसी और छाती में दर्द लंग कैंसर (फेफड़ों के कैंसर) के शुरुआती संकेत हो सकते हैं.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का कहना है कि लंग कैंसर के सामान्य लक्षणों में - लगातार चलने वाली खांसी, सांस लेने में तकलीफ, छाती या कंधे में दर्द शामिल हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शरीर किन हिस्सों में दर्द कैंसर का संकेत बन सकता है

कभी-कभी कैंसर के शुरुआती लक्षण केवल खांसी से नहीं, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द से भी दिखाई देते हैं. क्लिवलैंड क्लिनिक के अनुसार, लंग्स के ऊपरी हिस्से में बनने वाला पैंकोस्ट ट्यूमर शुरुआती अवस्था में खांसी से अधिक कंधे, ऊपरी पीठ या हाथ में दर्द पैदा करता है. यह दर्द रात के समय बढ़ सकता है और हाथों में कमजोरी या झनझनाहट महसूस हो सकती है.

इसलिए अगर खांसी के साथ लगातार कंधे या पीठ में दर्द बना रहे, तो यह कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है और जांच करवाना बेहद जरूरी है.

खांसी से जुड़े संभावित कैंसर लक्षण

अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार, अगर खांसी से जुड़े ये लक्षण नजर आएं तो सतर्क हो जाना चाहिए -

खांसी जो 3 हफ्ते से ज्यादा चले या धीरे-धीरे बढ़ती जाए. खांसने या गहरी सांस लेने पर छाती में दर्द. थूक में खून या जंग जैसे रंग का आना. बार-बार फेफड़ों में संक्रमण होना. बिना वजह वजन घटना या थकान महसूस होना.

ये सभी लक्षण बताते हैं कि शरीर के अंदर कुछ असामान्य हो रहा है, जिसे तुरंत जांच की जरूरत है.

क्या हर खांसी कैंसर होती है?

हर खांसी कैंसर नहीं होती. ज्यादातर मामलों में यह सर्दी, संक्रमण, प्रदूषण या एलर्जी के कारण होती है. लेकिन फर्क यह है कि सामान्य खांसी कुछ दिनों में ठीक हो जाती है. जबकि कैंसर से जुड़ी खांसी 3 हफ्तों से ज्यादा रहती है और समय के साथ बढ़ती जाती है. अगर खांसी के साथ सांस फूलना, थूक में खून, वजन घटना या थकान जैसे लक्षण दिखें, तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेना जरूरी है.

कब कराएं जांच?

अगर आपको लगातार 3 हफ्ते या उससे ज्यादा समय से खांसी है, जो दवाओं से ठीक नहीं हो रही, या इसके साथ छाती, पीठ या कंधे में दर्द महसूस होता है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. सीटी स्कैन, एक्स-रे या बायोप्सी जैसी जांचें शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान करने में मदद कर सकती हैं.

संबंधित ख़बरें
Gyanesh Kumar

क्या होता है SIR जिसकी शुरुआत कल से 12 राज्यों में? जानिए पूरी टाइमलाइन

OnePlus

OnePlus ला रहा है अब तक का सबसे पावरफुल फोन, 8000mAh बैटरी से बदल जाएगा गेम!

chhath 2025

Chhath Puja 2025: सूर्य देव और छठी मैया की उपासना से खुलेंगे सुख-समृद्धि के द्वार, जरूर करें ये आरती

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home