• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में असरदार है ये देसी ड्रिंक, जोड़ों के दर्द से दिलाती है राहत

बढ़ते यूरिक एसिड और जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए एक खास देसी ड्रिंक फायदेमंद हो सकती है. इसमें चेरी, खीरा, अदरक, तुलसी, नींबू, जीरा और सेंधा नमक जैसे तत्व होते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं.

  • Samachaar Desk | 09 Jul 2025 09:32 PM
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में असरदार है ये देसी ड्रिंक, जोड़ों के दर्द से दिलाती है राहत

आजकल की अनियमित जीवनशैली और असंतुलित खानपान के कारण शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ना आम समस्या बन चुकी है. जब यह एसिड शरीर में अधिक मात्रा में बनने लगता है और किडनी इसे पूरी तरह से बाहर नहीं निकाल पाती, तो यह जोड़ों में जमकर सूजन और दर्द का कारण बनता है. ऐसे में एक देसी ड्रिंक आपको इस समस्या से राहत दिला सकती है.

एक्सपर्ट की सलाह से तैयार खास देसी ड्रिंक

डायटिशियन बताती हैं कि यह देसी ड्रिंक न केवल यूरिक एसिड को संतुलित करती है, बल्कि शरीर को अंदर से डिटॉक्स भी करती है. यह ड्रिंक किडनी के कार्य को सुधारती है, सूजन को कम करती है और जोड़ों के दर्द में राहत देती है. साथ ही यह इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने और पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सामग्री और उनके लाभ

इस ड्रिंक की सबसे अहम खासियत इसमें शामिल प्राकृतिक और औषधीय गुणों से भरपूर सामग्री है. इसमें चेरी होती है जो एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और यूरिक एसिड को कम करने में मदद करती है. खीरा शरीर को हाइड्रेट रखता है और यूरिन के जरिए टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. अदरक में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन को घटाते हैं और रक्तसंचार को बेहतर करते हैं.

तुलसी की पत्तियां किडनी को डिटॉक्स करती हैं और संक्रमण से बचाती हैं. भुना हुआ जीरा पाचन में सुधार करता है, जबकि सेंधा नमक इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखता है. नींबू शरीर को एल्कलाइन बनाकर यूरिक एसिड को प्राकृतिक रूप से कम करने में सहायक होता है.

कैसे बनाएं ये देसी ड्रिंक?

इस ड्रिंक को बनाने के लिए 4-5 चेरी, आधा खीरा, आधा इंच अदरक, 5-7 तुलसी पत्तियां, 1 टीस्पून भुना जीरा, 1/4 टीस्पून सेंधा नमक और 1 गिलास पानी लें. इन सभी चीजों को ब्लेंड कर लें और तैयार ड्रिंक को सुबह खाली पेट पिएं.

अगर आप जोड़ों के दर्द और बढ़ते यूरिक एसिड से परेशान हैं, तो यह देसी ड्रिंक आपके लिए एक बेहतरीन नेचुरल सॉल्यूशन हो सकता है. नियमित सेवन से आपको फर्क महसूस होगा और शरीर स्वस्थ रहेगा.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

संबंधित ख़बरें
Bel Patra

सुबह खाली पेट चबा लें भोलेनाथ की ये पसंदीदा चीज, Diabetes से लेकर पाचन तक सब रहेगा कंट्रोल

PM Modi

इतिहास रच गया भारत! PM Modi को नामीबिया ने दिया ऐसा सम्मान जो अब तक किसी को नहीं मिला

Mount Fuji

ऐसा नजारा सिर्फ फिल्मों में देखा होगा! बादलों के समुद्र में अकेला खड़ा Mount Fuji, Video देख ठहर जाएगा दिल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home