• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

दिन की शुरुआत करें इस हेल्दी-टेस्टी जूस से, वेट लॉस से लेकर बॉडी डिटॉक्स तक में है कारगर

Health Tips: अगर आप हर दिन कुछ हेल्दी और नेचुरल पीकर अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो धनिया-पुदीने का जूस आपके लिए परफेक्ट है. यह न सिर्फ पाचन ठीक करता है, बल्कि वजन घटाने, स्किन ग्लो और ब्लड शुगर कंट्रोल तक में असरदार है. आइए जानते हैं इसके चमत्कार

  • Samachaar Desk | 18 May 2025 07:42 PM
दिन की शुरुआत करें इस हेल्दी-टेस्टी जूस से, वेट लॉस से लेकर बॉडी डिटॉक्स तक में है कारगर

सुबह-सुबह खाली पेट जब आप दिन की शुरुआत करते हैं, तो सोचिए अगर सिर्फ एक गिलास जूस आपके पाचन से लेकर स्किन ग्लो और वजन तक का ख्याल रखे — तो कैसा लगेगा? जी हां, ऐसा ही कमाल करता है धनिया और पुदीने से बना ये नेचुरल डिटॉक्स जूस, जो अब सिर्फ आयुर्वेद ही नहीं, साइंस भी सराह रहा है.

पाचन के लिए रामबाण

दिन की शुरुआत खाली पेट इस जूस से करने पर आपकी पाचन क्रिया तेज होती है. गैस, कब्ज और अपच जैसी दिक्कतें धीरे-धीरे गायब हो जाती हैं. पेट हल्का महसूस होता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

UTI से राहत

धनिया और पुदीना में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण, शरीर को अंदर से साफ करते हैं और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं. गर्मियों में यह असर और भी ज्यादा बढ़ जाता है. इस जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को डिटॉक्स करते हैं. नतीजा? चेहरे पर ग्लो, मुंहासों से राहत और एक नैचुरल फ्रेशनेस जो कॉस्मेटिक्स नहीं दे सकते.

वजन घटाने में कारगर

अगर आप वजन कम करने के लिए मेहनत कर रहे हैं, तो यह जूस आपकी मदद कर सकता है. यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज कर देता है, जिससे वजन घटाने की प्रक्रिया तेजी से होती है. यह जूस एक प्राकृतिक डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है. यह शरीर से जहरीले टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है, जिससे आपका लिवर, किडनी और स्किन बेहतर काम करती है.

डायबिटीज में बेहद फायदेमंद

धनिया के बीज और पत्तियों में ऐसे तत्व होते हैं जो ब्लड शुगर को बैलेंस करने में मदद करते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह जूस किसी वरदान से कम नहीं. पुदीने की ठंडी तासीर शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाती है. यह गर्मी में लू और डिहाइड्रेशन से भी बचाव करता है. इसे दिन की शुरुआत में लेने से पूरा दिन तरोताजा महसूस होता है.

इस जूस को बनाना बेहद आसान है. इसके लिए एक मुट्ठी ताजा धनिया और पुदीने की पत्तियां लें. इसे थोड़ा पानी डालकर मिक्सी में ब्लेंड करें. अब इसे छानकर, थोड़ा नींबू और काला नमक मिला लें. इसके साथ ही तैयार हो जाता है आपका सुपरहेल्दी जूस. इसे खाली पेट सुबह-सुबह पिएं.

(Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ से सलाह लें.)

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home