सेहतमंद रहने के लिए मजबूत पाचन तंत्र सबसे जरूरी है. जब खाना सही से नहीं पचता, तो शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलते और इसका असर हमारी इम्युनिटी से लेकर एनर्जी लेवल तक पर पड़ता है. कमजोर पाचन के कारण गैस, अपच, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं.
आयुर्वेदिक डॉक्टर बताती हैं कि हमारी डेली रूटीन की कुछ छोटी-छोटी गलतियां भी पाचन को बिगाड़ सकती हैं, खासकर खाने के तुरंत बाद की गई गतिविधियां. जानिए, वो कौन से काम हैं जो खाने के बाद बिल्कुल नहीं करने चाहिए.
आयुर्वेद के अनुसार, खाने के साथ थोड़ा-थोड़ा पानी पीना फायदेमंद है, लेकिन खाना खत्म होते ही पानी पीना जठराग्नि को कमजोर कर देता है. इससे खाना अच्छे से नहीं पचता और शरीर में फैट जमा होने लगता है, जिससे वजन तेजी से बढ़ सकता है.
खाने के बाद तुरंत धूप में जाने से स्किन की तरफ ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और पेट की तरफ कम हो जाता है. इससे डाइजेशन कमजोर होता है और न्यूट्रिएंट्स शरीर में ठीक से नहीं पहुंचते.
खाना खाने के तुरंत बाद कोई भी शारीरिक गतिविधि जैसे दौड़ना, एक्सरसाइज करना या तैरना, वात दोष को बढ़ाता है. इससे पेट फूलने, गैस बनने और डाइजेशन खराब होने की संभावना रहती है.
नहाने से शरीर का तापमान कम हो जाता है और पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है. डॉक्टर दीक्षा के अनुसार, खाने के बाद कम से कम 2 घंटे तक नहाने से बचना चाहिए.
अगर आप चाहते हैं कि आपका पाचन तंत्र हमेशा मजबूत रहे और पेट की किसी भी समस्या से छुटकारा मिले, तो इन चार आदतों से दूरी बनाएं. आयुर्वेदिक सलाह के अनुसार थोड़ी सी सतर्कता आपको लंबे समय तक स्वस्थ रख सकती है.
ध्यान रखें, अच्छी सेहत केवल खाने पर नहीं बल्कि खाने के बाद की आदतों पर भी निर्भर करती है. यदि आप छोटी-छोटी गलतियों से बचें और आयुर्वेदिक नियमों का पालन करें, तो आपका पाचन तंत्र मजबूत रहेगा और कई बीमारियों से भी बचाव होगा. अपने शरीर की जरूरतों को समझें और उसे सही समय, सही आदतों के साथ सहयोग दें यही है सेहत का असली मंत्र.
(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)
Copyright © 2026 The Samachaar
