• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

पहले भी बिग बॉस हाउस में मचा चुके हैं धमाल, इस बार फुल टाइम कंटेस्टेंट बनेंगे शहबाज बदेशा?

Bigg Boss 19 में शहबाज बदेशा की एंट्री को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मृदुल तिवारी से उनकी टक्कर है, लेकिन शुरुआती buzz बताता है कि शहनाज गिल के भाई शहबाज घर में एंट्री के सबसे मजबूत दावेदार हैं.

  • Samachaar Desk | 24 Aug 2025 08:11 PM
पहले भी बिग बॉस हाउस में मचा चुके हैं धमाल, इस बार फुल टाइम कंटेस्टेंट बनेंगे शहबाज बदेशा?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर टीवी पर अपने चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के साथ वापसी कर रहे हैं. शो की शुरुआत से पहले ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शक ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर कौन-कौन से चेहरे घर के अंदर कदम रखेंगे. इस चर्चा के बीच एक नाम लगातार सुर्खियों में बना हुआ है- शहबाज बदेशा.

बिग बॉस 19 में ट्विस्ट और कड़ा मुकाबला

इस सीजन में मेकर्स ने शुरुआत से ही एक दिलचस्प ट्विस्ट रखा है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मृदुल तिवारी और शहबाज बदेशा के बीच एक तरह का वोटिंग बैटल चल रहा है. दर्शकों के वोट से तय होगा कि इन दोनों में से किसे बिग बॉस हाउस में एंट्री मिलेगी. शुरुआती buzz के अनुसार, शहबाज के घर में जाने की संभावना ज्यादा मानी जा रही है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कौन हैं शहबाज बदेशा?

शहबाज बदेशा कोई अनजान नाम नहीं हैं. वह बिग बॉस 13 की लोकप्रिय कंटेस्टेंट शहनाज गिल के छोटे भाई हैं. पंजाब के अमृतसर में जन्मे शहबाज सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहते हैं. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनकी एक अलग पहचान है. फिटनेस के प्रति उनका जुनून उन्हें यूथ आइकन भी बनाता है. इसके अलावा, वे कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आ चुके हैं.

View this post on Instagram

A post shared by SHEHBAZ BADESHA (@badeshashehbaz)


पहले भी बिग बॉस में दिख चुके हैं

अगर शहबाज इस बार बिग बॉस हाउस में एंट्री लेते हैं, तो यह उनका पहला अनुभव नहीं होगा. बिग बॉस 13 के दौरान वह अपनी बहन शहनाज को सपोर्ट करने घर में दाखिल हुए थे. उस समय अपनी मजेदार बातों और हल्के-फुल्के अंदाज से उन्होंने सलमान खान और दर्शकों को खूब हंसाया था.

सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग

शहबाज की पॉपुलैरिटी सिर्फ उनकी बहन की वजह से नहीं है, बल्कि उनकी खुद की पहचान भी मजबूत है. उनके पिता संतोख सिंह गिल राजनीति से जुड़े हैं, जबकि मां परमिंदर कौर गृहणी हैं. शहबाज अक्सर अपनी बहन शहनाज के साथ पब्लिक अपीयरेंस देते हैं. इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके 9.6 लाख (960K) फॉलोअर्स हैं.

संबंधित ख़बरें
hartaalika teej

भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने का अद्भुत अवसर – हरतालिका तीज 2025 की पूरी जानकारी

rain alert

बंगाल की खाड़ी में नया वेदर सिस्टम सक्रिय- देशभर में बारिश का अलर्ट, अगले 72 घंटे बन सकते हैं बेहद खतरनाक!

premanand ji mahara

रात को बार-बार डरावने सपने आते हैं? प्रेमानंद महाराज ने बताया नींद को शांत करने का सबसे आसान उपाय

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home