• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

राहुल वैद्य ने विराट कोहली के फैंस को कहा ‘जोकर’, परिवार को मिली जान से मारने की धमकियां

Rahul Vaidya Death Threat : सिंगर राहुल वैद्य और क्रिकेटर विराट कोहली के बीच सोशल मीडिया पर विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल ने मजाक में कहा कि कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है. इस पर कोहली के फैंस ने उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दीं, जिससे राहुल आहत हुए.

  • Samachaar Desk | 21 May 2025 09:07 AM
राहुल वैद्य ने विराट कोहली के फैंस को कहा ‘जोकर’, परिवार को मिली जान से मारने की धमकियां

Rahul Vaidya Death Threat : क्रिकेटर विराट कोहली और सिंगर राहुल वैद्य के बीच इंस्टाग्राम से जुड़ा एक मामूली मजाक पिछले कुछ दिनों में एक बड़ा विवाद बन गया. ये विवाद अब शांत हो गया है, लेकिन इसके दौरान राहुल को मिली धमकियों और उनके परिवार को झेलनी पड़ी ट्रोलिंग ने इस मामले को गंभीर बना दिया.

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राहुल वैद्य ने कहा कि विराट कोहली द्वारा उन्हें इंस्टाग्राम पर अनब्लॉक कर दिए जाने के बाद ये विवाद अब खत्म हो चुका है. राहुल ने कहा कि उनकी टिप्पणी महज मजाक थी, जिसे कोहली के फैंस ने जरूरत से ज्यादा तूल दे दिया. ये एक मजाक था, लेकिन उनके फैंस ने इसे एक विवाद बना दिया. इसे सनसनीखेज और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

परिवार को मिली धमकियां 

राहुल ने इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया कि कोहली के फैंस ने सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां तक दीं. उन्होंने बताया- लोगों ने कहा, ‘जान से मार दूंगा’, ‘कभी सामने मत आना’... सबसे बुरा ये था कि मेरी पत्नी और बहन को भी इस विवाद में घसीटा गया, जिनका इससे कोई लेना-देना नहीं था.'

 कैसे शुरू हुआ विवाद?

ये विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल वैद्य ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी में शिकायत की कि विराट कोहली ने उन्हें ब्लॉक कर दिया है. उन्होंने इसे एक हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया था- 'लगता है इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम ने बोला होगा, ‘एक काम कर, तेरे नाम पर राहुल वैद्य को ब्लॉक करता हूं.'

हालांकि मजाक के जवाब में ट्रोलिंग बढ़ी, तो राहुल ने गुस्से में आकर विराट के फैंस को ‘जोकर’ तक कह डाला. उन्होंने लिखा- आप मुझे गाली दे रहे हो, ठीक है. लेकिन मेरी पत्नी और बहन को क्यों गाली? इसलिए आप सब जो ऐसा कर रहे हो, ‘2 कौड़ी के जोकर’ हो.'

सब हुआ ठीक

17 मई 2025 को विराट कोहली ने राहुल वैद्य को इंस्टाग्राम पर अनब्लॉक कर दिया. इसके बाद राहुल ने कोहली के लिए सम्मान जताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया: मुझे अनब्लॉक करने के लिए शुक्रिया विराट कोहली.. आप भारत के गौरव हैं! भगवान आपको और आपके परिवार को आशीर्वाद दें.'

संबंधित ख़बरें
Samsung Galaxy A35 5G

Samsung के इस धांसू फोन पर मिल रही है जबरदस्त छूट, दमदार बैटरी के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स

दिल्ली वालों को अब नहीं देना होगा यूजर्स सरचार्ज

दिल्ली वालों को अब नहीं देना होगा यूजर्स सरचार्ज

Aaj Ka Rashifal 21 May 2025

Rashifal 21 May, 2025: आज कौन चमकेगा और कौन फंसेगा ग्रहों के फेर में? जानिए हर राशि का हाल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home