• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

शोले के सांभा असल में थे रवीना टंडन के मामा – 50 साल बाद एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

50 साल बाद भी ‘शोले’ का जादू कायम है. गब्बर के ‘अरे ओ सांभा” के पीछे की असली कहानी और रवीना टंडन का अपने मामा मैक मोहन से जुड़ा भावुक किस्सा, जिसे जानकर आपकी आंखें भी भर आएंगी.

  • Samachaar Desk | 13 Aug 2025 11:40 AM
शोले के सांभा असल में थे रवीना टंडन के मामा – 50 साल बाद एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा

15 अगस्त 1975 को रिलीज हुई शोले भारतीय सिनेमा की ऐसी फिल्म है जिसने दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी. 50 साल बाद भी इसके डायलॉग, किरदार और किस्से आज भी उतने ही ताजा हैं. गब्बर सिंह का ‘अरे ओ सांभा’ कहना, तुरंत मैक मोहन का चेहरा सामने ले आता है और यही चेहरा एक्ट्रेस रवीना टंडन के लिए सिर्फ एक कलाकार नहीं, बल्कि रिश्ते में मामा का है.

रवीना टंडन का शोले से जुड़ा खास रिश्ता

शोले के 50 साल पूरे होने के मौके पर रवीना ने सांभा को याद करते हुए कहा कि यह फिल्म उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है. उन्होंने बताया, ‘शोले पहली हिंदी फिल्म थी जो मैंने अपनी बेटी राशा को दिखाई थी, जब वह फिल्म ट्रेनिंग का एक चैप्टर पढ़ रही थी. सांभा हमारे दिलों में हमेशा अमर रहेगा. मुझे दिग्गज डायरेक्टर रमेश सिप्पी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला, जो मेरे करियर की बड़ी उपलब्धियों में से एक है.’

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मैक मोहन – खलनायक नहीं, गोल्डन हार्ट वाले इंसान

रवीना ने अपने मामा मैक मोहन के बारे में कहा, “वह हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा खलनायकों में से एक थे. लेकिन असल जिंदगी में वे बेहद नेकदिल इंसान थे. मुझे याद है, उन्होंने फिल्म काला पत्थर में एक शानदार किरदार निभाया था - एक ऐसा शख्स जो कार्ड खेलने में माहिर था, लेकिन दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर देता है. असल जिंदगी में भी वह ऐसे ही थे, हमेशा दूसरों के लिए त्याग करने वाले.’

बचपन की वो याद जिसने रुला दिया

रवीना ने काला पत्थर का वह सीन याद किया, जिसमें पानी का तेज बहाव मैक मोहन के किरदार को बहा ले जाता है. ‘मैं उस समय करीब चार साल की थी और थिएटर में यह सीन देखकर जोर-जोर से रोने लगी. पापा मुझे बाहर ले गए क्योंकि मैं सबको डिस्टर्ब कर रही थी, रवीना ने मुस्कुराते हुए कहा. मामा-भांजी का प्यारा रिश्ता

रवीना ने बताया कि वह मैक मोहन को ‘सीनियर’ कहकर बुलाती थीं और बदले में वह उन्हें ‘सेनोरिटा’ कहते थे. ‘वह सिर्फ बेहतरीन अभिनेता नहीं, बल्कि बेहद प्यारे इंसान थे. उनकी मौजूदगी हमेशा घर में खुशियां भर देती थी,” रवीना ने याद किया.

शोले के 50 साल पूरे होने का जश्न सिर्फ एक फिल्म की सफलता का नहीं, बल्कि उन यादों का भी है जो पीढ़ियों तक सुनाई जाएंगी. गब्बर और सांभा जैसे किरदार आने वाले दशकों तक भारतीय सिनेमा के इतिहास में अमर रहेंगे और रवीना के लिए यह मामा की मुस्कान और उनके सुनहरे दिल की हमेशा जीवंत याद बनकर रहेंगे.

संबंधित ख़बरें
Supreme Court Order On Stray Dogs

कुत्तों को पकड़ने से रोका तो होगी जेल, सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली-एनसीआर के लिए सख्त आदेश

Viral Video

पिज्जा डेट बना डरावना सपना! भाई ने कैफे में घुसकर बहन-बॉयफ्रेंड की कर दी पिटाई, देखें वायरल वीडियो

GTA 6

GTA 6 का धमाका! ₹8,400 की कीमत, 75 घंटे की नॉन-स्टॉप कहानी और Vice City की ग्रैंड वापसी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home