• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

क्योंकि सास भी कभी बहू की स्मृति ईरानी को एक एपिसोड के मिलते हैं लाखों, कभी McDonald’s में करती थी काम

स्मृति ईरानी ने मॉडलिंग से करियर शुरू किया, क्योंकि सास भी कभी बहू थी से लोकप्रियता पाई और बाद में राजनीति में कदम रखा. उन्होंने शादी और परिवार के साथ संघर्षों को भी पार किया.

  • Samachaar Desk | 12 Feb 2026 05:25 PM
क्योंकि सास भी कभी बहू की स्मृति ईरानी को एक एपिसोड के मिलते हैं लाखों, कभी McDonald’s में करती थी काम

स्मृति ईरानी एक ऐसा नाम है जो टीवी स्क्रीन से लेकर भारतीय राजनीति तक अपनी पहचान बना चुकी हैं. मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली स्मृति को असली लोकप्रियता टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के ‘तुलसी वीरानी’ के किरदार से मिली. इस आर्टिकल में हम उनके जीवन और करियर के बारे में सरल भाषा में जानेंगे.

स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. 1998 में उन्होंने मिस इंडिया पेजेंट में हिस्सा लिया, हालांकि यह प्रतियोगिता जीत नहीं पाईं. उसी साल उन्होंने मीका सिंह के एल्बम 'सावन में लग गई आग' में छोटा सा रोल किया. मॉडलिंग के दौरान स्मृति की कई तस्वीरें अब भी इंटरनेट पर चर्चा का विषय होती हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी

स्मृति का करियर का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्हें एकता कपूर के फेमस शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में ‘तुलसी वीरानी’ का रोल मिला। यह शो 2000 में शुरू हुआ और स्मृति की लोकप्रियता घर-घर में पहुंच गई. उनके इस किरदार ने उन्हें एक सुपरस्टार बना दिया.

शुरुआती फीस: रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2000 में उन्हें इस शो के एक एपिसोड के लिए करीब 1,800 रुपये मिलते थे. वहीं आजकल वही शो की शूटिंग के लिए स्मृति 14 लाख रुपये प्रति एपिसोड चार्ज करती हैं.

शुरुआती संघर्ष और नौकरी

टीवी में एंट्री से पहले स्मृति ने अपनी जिंदगी में कई तरह की नौकरियां की हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने गोवा में स्ट्रिंगर और McDonald’s में भी काम किया. रजत शर्मा के एक शो में उन्होंने खुद बताया कि 1995 से 1997 के बीच ये अनुभव उनके लिए बहुत सीखने वाले रहे.

शिक्षा और व्यक्तिगत जीवन

स्मृति ईरानी ने 1993 में इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बी.कॉम में दाखिला लिया, लेकिन पढ़ाई सिर्फ एक साल ही कर पाईं. साल 2001 में स्मृति ने पारसी बिजनेसमैन जुबिन ईरानी से शादी की. इस दंपति के दो बच्चे हैं - एक बेटा और एक बेटी.

समय-समय पर सोशल मीडिया पर स्मृति की शादी को लेकर कई सवाल उठते रहे. खासकर उनकी सहेली मोना के पति से शादी को लेकर चर्चा हुई. 2023 में एक 'आस्क मी एनीथिंग' सत्र में स्मृति ने इस पर साफ जवाब दिया कि मोना उनकी बचपन की सहेली नहीं हैं और वह राजनीति में नहीं हैं, इसलिए उनका सम्मान होना चाहिए.

संबंधित ख़बरें
Valentine's Date Ideas

Valentine’s Day पर क्या है आपका प्लान? जानें ये 6 रोमांटिक आइडियाज जो बना देंगे आपके दिन को सुपर स्पेशल!

Panasonic

धूल भरे मौसम से नहीं होगी कूलिंग खराब! Panasonic के नए AC में आया खास DustBuster फीचर

rajpal yadav

Rajpal Yadav Case: तिहाड़ जेल में फंसे राजपाल यादव की जमानत खारिज, कोर्ट ने दी अगली तारीख

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home