• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Malaika Arora : एक्ट्रेस नहीं बल्कि इस प्रोफेशन में जाना चाहती थी मलाइका, इस गाने से हुई मशहूर!

Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा, जो 23 अक्टूबर को 52 साल की हुईं, ने MTV वीजे से अपने करियर की शुरुआत की थी. ‘छैंया छैंया’ से उन्हें पहचान मिली और आज वे फिटनेस व डांस की प्रेरणा बन चुकी हैं.

  • Samachaar Desk | 23 Oct 2025 07:35 PM
Malaika Arora : एक्ट्रेस नहीं बल्कि इस प्रोफेशन में जाना चाहती थी मलाइका, इस गाने से हुई मशहूर!

Malaika Arora : 23 अक्टूबर 1973 को मुंबई में जन्मी मलाइका अरोड़ा आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में गिनी जाने वाली मलाइका अपनी फिटनेस, फैशन और डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की और अपनी मेहनत के दम पर आज एक बड़ा मुकाम हासिल किया है.

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले मलाइका अरोड़ा ने MTV इंडिया पर बतौर वीजे (वीडियो जॉकी) काम किया, उन्होंने ‘क्लब MTV’, ‘लव लाइन’ और ‘स्टाइल चेक’ जैसे लोकप्रिय शोज को होस्ट किया. दिलचस्प बात यह है कि मलाइका का सपना कभी एक्ट्रेस बनने का नहीं था. वो बचपन में एक टीचर बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही रास्ता तय कर रखा था.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

डांस के जुनून ने बनाया खास पहचान

मलाइका को बचपन से ही डांस का बेहद शौक था. उन्होंने सिर्फ चार साल की उम्र में डांस सीखना शुरू कर दिया था. उन्होंने जैज बैले, भरतनाट्यम और बैले जैसी डांस शैलियों में ट्रेनिंग ली. यही जुनून आगे चलकर उनके करियर की सबसे बड़ी पहचान बना.

‘छैंया छैंया’ से चमकी किस्मत

मलाइका की जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साल 1998 में आया, जब उन्हें शाहरुख खान के साथ फिल्म दिल से के मशहूर गाने ‘छैंया छैंया’ में डांस करने का मौका मिला. ट्रेन की छत पर शूट किए गए इस गाने ने मलाइका को रातोंरात स्टार बना दिया. उनके लटके-झटकों और बेजोड़ एक्सप्रेशंस ने दर्शकों को दीवाना बना दिया. आज भी यह गाना बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक डांस नंबरों में गिना जाता है.

हिट गानों से बनी ‘मुन्नी’

‘छैंया छैंया’ के बाद मलाइका ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने ‘मुन्नी बदनाम हुई’, ‘काल धमाल’, ‘हे बेबी’, ‘आप जैसा कोई’ और ‘पांडे जी सीटी’ जैसे सुपरहिट डांस नंबर दिए. हर गाने में उनकी एनर्जी, स्टाइल और परफॉर्मेंस ने उन्हें इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन का खिताब दिलाया.

फिटनेस और फैशन की मिसाल

आज मलाइका अरोड़ा सिर्फ एक डांसर या एक्ट्रेस नहीं, बल्कि फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की प्रेरणा हैं. 52 की उम्र में भी उनकी फिटनेस कई यंग एक्ट्रेसेस के लिए प्रेरणा है. योगा और हेल्दी डाइट उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा हैं.

संबंधित ख़बरें
Bus services

पंजाब में बस सेवा प्रभावित होने की संभावना, यूनियन ने चक्का जाम की चेतावनी दी

flight

दिल्ली से पटना जा रही फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस लैंड, सभी यात्री सुरक्षित

Dev Uthani Ekadashi 2025

Dev Uthani Ekadashi 2025 : कब मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, क्या है महत्व?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home