• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

कैटरीना कैफ और विकी कौशल के घर गूंजी किलकारियां, बेटे को दिया जन्म!

कैटरीना कैफ और विकी कौशल माता-पिता बने हैं. कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया. फैंस और बॉलीवुड सितारों ने कपल को बधाई दी. सोशल मीडिया पर #VickyKatrinaBabyBoy ट्रेंड कर रहा है.

  • Samachaar Desk | 07 Nov 2025 06:47 PM
कैटरीना कैफ और विकी कौशल के घर गूंजी किलकारियां, बेटे को दिया जन्म!

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी कैटरीना कैफ और विकी कौशल के घर खुशियों ने दस्तक दी है. दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं. कैटरीना ने एक बेटे को जन्म दिया है. इस खुशखबरी के बाद से न केवल कैफ और कौशल परिवार बल्कि फैंस के बीच भी जश्न का माहौल है. सोशल मीडिया पर हर तरफ से कपल को बधाइयां मिल रही हैं.

विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा कि “हमारे जीवन में खुशियों का बंडल आ गया है. बेहद खुशी और उत्साह के साथ हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं.” इस पोस्ट के बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाईयों की बाढ़ आ गई. फैंस लगातार कपल की इस नई शुरुआत पर शुभकामनाएं दे रहे हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

करीना कपूर ने दिया खास संदेश

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने कैटरीना को “बॉय मम्मा क्लब” में स्वागत करते हुए लिखा - “कैट... बॉय मम्मा क्लब में आपका बहुत स्वागत है. मैं तुम्हारे और विकी के लिए बहुत खुश हूं.” करीना के इस प्यारे मैसेज पर फैंस ने भी ढेर सारा प्यार जताया. वहीं सिंगर श्रेया घोषाल ने लिखा – “बहुत-बहुत बधाई! भगवान बच्चे को स्वस्थ और खुश रखे.”

बॉलीवुड सितारों ने जताई खुशी

कैटरीना और विकी को बधाई देने वालों में कई बड़े नाम शामिल हैं. काजोल, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित, रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी, कृति सेनन, राजकुमार राव, रकुलप्रीत सिंह, आयुष्मान खुराना, सोनम कपूर, अनुपम खेर और मलाइका अरोड़ा जैसे सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं. कॉमेडियन भारती सिंह और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की.

View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09)


फैंस में दिखी जबरदस्त उत्सुकता

कैटरीना और विकी के फैंस लंबे समय से इस पल का इंतजार कर रहे थे. दोनों की शादी दिसंबर 2021 में राजस्थान में हुई थी. तब से ही यह जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई थी. बेटे के जन्म की खबर सुनते ही सोशल मीडिया पर VickyKatrinaBabyBoy और KatrinaKaif ट्रेंड करने लगे.

नई शुरुआत की खुशियां

कैटरीना और विकी दोनों ही अपने करियर में सफल सितारे हैं. अब उनके जीवन में एक नई भूमिका जुड़ गई है माता-पिता बनने की. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही दोनों अपने बेटे की पहली झलक दुनिया को दिखाएंगे.

संबंधित ख़बरें
Heavy traffic

दिल्ली में आज भीषण ट्रैफिक जाम की आशंका, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

ration card of Punjab

पंजाब के राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी: 31 दिसंबर तक फ्री गेहूं का वितरण तेजी से जारी

UPSC student murder case

UPSC छात्र की हत्या का राज अब 'चाल टेस्ट' बताएगा! गर्लफ्रेंड की साजिश बेनकाब होने की तैयारी

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home