• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वायरल हुआ कर्नल सोफिया का वीडियो, सलमान खान से जुड़ा है किस्सा...VIDEO

Operation Sindoor Karnal Sofia Qureshi: कर्नल सोफिया कुरैशी, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' में अपनी बहादुरी के लिए जानी जाती हैं, का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्होंने सलमान खान की फिल्म का जिक्र किया.

  • Sanskriti | 11 May 2025 09:20 AM
ऑपरेशन सिंदूर के बाद वायरल हुआ कर्नल सोफिया का वीडियो, सलमान खान से जुड़ा है किस्सा...VIDEO

नई दिल्ली : भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 10 मई को सीजफायर का ऐलान किया गया. इस बीच, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने मिलकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सारी डिटेल्स शेयर की. दोनों की बहादुरी और योगदान ने देशवासियों का दिल जीत लिया. इसी दौरान, कर्नल सोफिया कुरैशी का एक पुराना वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें वो सलमान खान की फिल्म का जिक्र करती दिख रही हैं.

कर्नल सोफिया कुरैशी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में एक अहम भूमिका निभाई है, जिसके बाद उन्हें देशभर से तारीफ और सम्मान मिला है. उनका ये मिशन भारत-पाकिस्तान सीमा पर शांति और सेफटी बनाए रखने में महत्वपूर्ण रहा.  

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

 सोफिया कुरैशी का सलमान खान से जुड़ा किस्सा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो साल 2017 का है, जब कर्नल सोफिया एक इवेंट में शामिल हुई थीं. इस वीडियो में वो सलमान खान की फिल्म का जिक्र करती नजर आ रही हैं. कर्नल सोफिया ने बताया कि जब वो अपनी सर्विस में 5-6 साल की थीं और मेजर के पद पर थीं, तब वो अक्सर एक अनाथालय जाती थीं. वहां एक छोटी बच्ची थी, जो रोजाना उनसे मिलती और गले लगती थी.

 कर्नल सोफिया से मांगी गई मदद

सोफिया कुरैशी ने अपने वीडियो में बताया कि उस अनाथालय की एक सीनियर महिला ने उनसे मदद मांगी थी. महिला ने पूछा था कि क्या वो यूनाइटेड नेशंस (UN) की मदद से उस बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवा सकती हैं, जो कांगो के पूर्वी हिस्से में रहते थे. कर्नल सोफिया ने स्टाफ से बात की, लेकिन शुरुआत में इस मुद्दे पर मदद से इनकार कर दिया गया. 6 महीने की मेहनत और स्ट्रगल के बाद, उन्हें इस काम की अनुमति मिल गई. इसके बाद, कर्नल सोफिया कुरैशी खुद उस बच्ची को कांगो के पूर्वी हिस्से तक लेकर गईं.

View this post on Instagram

A post shared by BHAIJAAN FANCLUB UJJAIN (@bhaijaan_universe_ujjain)


 सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का जिक्र

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि इस घटना ने उन्हें सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की याद दिला दी. 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान पाकिस्तान जाकर मुन्नी नाम की बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवाते हैं. कर्नल सोफिया ने बताया कि इस फिल्म की कहानी ने उन्हें इस जीवन के किस्से से जुड़ी भावना का अहसास कराया.

कर्नल सोफिया कुरैशी की ये कहानी न सिर्फ उनके बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की गवाही देती है, बल्कि ये भी दिखाती है कि मानवता के लिए किए गए छोटे-छोटे कदम कभी-कभी बड़े बदलाव की शुरुआत बन सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home