• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

खतरों के खिलाड़ी से लेकर वेब सीरीज तक, इस एक्ट्रेस ने ऐसे जमाया अपना सिक्का

Happy Birthday Ada Khan: एक वो नाम जिसने अपनी आंखों और दमदार किरदारों से टीवी के लोगों को हैरान कर दिया. ‘नागिन’ में शेषा बनकर उन्होंने ऐसा जादू चलाया कि आज भी लोग उन्हें उसी अंदाज में याद करते हैं. लेकिन अब सवाल ये है- टीवी से दूरी बनाने के बाद, आखिर अदा

  • Sanskriti | 12 May 2025 10:09 AM
खतरों के खिलाड़ी से लेकर वेब सीरीज तक, इस एक्ट्रेस ने ऐसे जमाया अपना सिक्का

नई दिल्ली : टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अदा खान आज यानी 12 अप्रैल को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. अदा अपनी खूबसूरत आंखों, बेहतरीन एक्सप्रेशंस और दमदार एक्टिंग की वजह से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं.

अदा खान ने टीवी करियर की शुरुआत सीरियलों ‘बहनें’ और ‘अमृत मंथन’ से की थी. हालांकि, उन्हें असली पहचान 'नागिन' सीरियल से मिली, जिसमें उन्होंने 'शेषा' का किरदार निभाया था. ये रोल उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इस सीरियल में वे निगेटिव रोल में थीं, लेकिन उनकी एक्टिंग को खूब सराहना मिली.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

और किन-किन शोज में नजर आईं?

'नागिन' के बाद अदा कई और टीवी शोज में भी नजर आईं, जिनमें शामिल हैं: ‘विश या अमृत: सितारा’, ‘कानपुर वाले खुराना’ और 'नागिन' के अलग-अलग सीजन- जिनमें उन्होंने फिर से अपनी जगह बनाई।

इसके अलावा, अदा रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' में भी नजर आईं, हालांकि इस शो में वे ज्यादा देर तक टिक नहीं पाईं. लगभग दो साल पहले उन्होंने ‘वागले की दुनिया’ में 'सखी वर्गे' का किरदार निभाया था. इसके बाद अदा ने टीवी से कुछ दूरी बना ली.

सोशल मीडिया पर एक्टिव

टीवी से ब्रेक लेने के बावजूद अदा खान फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं.  वे सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहां वे अपनी नई-नई फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जो फैंस को बहुत पसंद आते हैं.

ओटीटी पर भी रख चुकी हैं कदम

अदा सिर्फ टीवी तक सीमित नहीं रहीं. पिछले साल उन्होंने वेब सीरीज ‘एक लड़की को देखा तो’ में डॉक्टर अंकिता (अंकिता गुलेरिया) का रोल निभाया था. इस प्रोजेक्ट के जरिए उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कदम रखा है. अब अदा खान अच्छे स्क्रिप्ट और मौके की तलाश में हैं ताकि वो ओटीटी पर कुछ नया और मजेदार काम कर सकें.

अभी भले ही अदा टीवी से दूर हैं, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि वे जल्द ही किसी नए शो या प्रोजेक्ट के जरिए धमाकेदार वापसी करेंगी.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home