• Sunday, May 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

धुरंधर 2 ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड! आदित्य धर ने प्रोपेगेंडा आरोपों पर दिया करारा जवाब

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के केवल 5 दिन में भारत में 500 करोड़ और वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन कुछ आलोचकों ने इसे प्रोपेगेंडा बताया। निर्देशक आदित्य धर ने इन आरोपों पर करारा जवाब दिया है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 24 Mar 2026 12:01 PM
धुरंधर 2 ने तोड़ा बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड! आदित्य धर ने प्रोपेगेंडा आरोपों पर दिया करारा जवाब

Dhurandhar The Revenge: दिसंबर 2025 में आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने दर्शकों का दिल जीतते हुए ब्लॉकबस्टर का खिताब पाया था। अब इसके तीन महीने बाद रिलीज हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने महज पांच दिनों में भारत में 500 करोड़ और वर्ल्डवाइड 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह अपनी प्रीक्वल से भी ज्यादा शानदार परफॉर्म कर रही है और दर्शक रणवीर सिंह के अभिनय के साथ-साथ फिल्म की लेयर्ड स्टोरीटेलिंग की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

आलोचना और प्रोपेगेंडा के आरोप

हालांकि कुछ क्रिटिक्स ने फिल्म की आलोचना करते हुए इसे ‘प्रोपेगेंडा’ वाली फिल्म कहा है। आलोचकों का मानना है कि इसमें राजनीति की झलक दिखाई गई है। इस तरह के आरोपों के बीच आदित्य धर की पुरानी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने अपने स्टाइल में आलोचकों को करारा जवाब दिया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

????Aditya Dhar talking About Propaganda questions. Bashed every narrative in his own style !!????

He said : "I don't think the current government needs a small film like this to win an election. They gave us all the Shree Ram Mandir it took 500 years."

This Interview is during… pic.twitter.com/QQZHo3yBP0

— Courageous (@CourageousRo) March 24, 2026

आदित्य धर का जवाब

आदित्य धर ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनका मकसद हमेशा सही और प्रामाणिक कहानी पेश करना है। वायरल क्लिप में वह कहते नजर आए, “लोग क्या कहते हैं, मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है। खासकर उन लोगों की जो एजेंडा-ड्रिवन क्रिटिक्स हैं। इंडियन ऑडियंस बहुत स्मार्ट है, वे समझते हैं कि कौन सी फिल्म प्रोपेगैंडा है और कौन सी सही मकसद के साथ बनाई गई है।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरी फिल्मों का मकसद सही ही रहेगा। जिस दिन मेरा मकसद गलत होगा, मैं फिल्मों को बनाना छोड़ दूंगा।" आदित्य ने यह भी कहा कि आलोचक खुद अपने दिमाग में प्रोपेगेंडा ढूंढते हैं और इसी वजह से उन्हें यह फिल्म भी प्रोपेगेंडा लगती है।

BELT TREATMENT BY ADITYA DHAR.

In simple words, Aditya Dhar is saying he doesn’t give a sh*t about people who say his movie is propaganda. ???? pic.twitter.com/mUj4zdqAl0

— CineAlpha (@CineAlpha1) March 23, 2026

सोशल मीडिया पर वायरल

‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज होने के बाद आदित्य धर की यह पुरानी स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। दर्शक और फैंस उनके इस सीधे और साहसिक जवाब की तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ा है, बल्कि यह साबित कर दिया है कि भारतीय ऑडियंस कहानी और एक्टिंग को सबसे ऊपर रखते हैं। आदित्य धर ने फिर एक बार यह दिखा दिया कि सच्चाई और क्रिएटिविटी हमेशा सराहनीय रहती है।

संबंधित ख़बरें
WhatsApp पर आ गया नया फीचर, अब भेजा हुआ मैसेज पढ़ते ही 15 मिनट में होगा गायब!

WhatsApp पर आ गया नया फीचर, अब भेजा हुआ मैसेज पढ़ते ही 15 मिनट में होगा गायब!

Vande Bharat

जालंधर को बड़ा झटका! वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट बदला, अब इस रास्ते से चलेगी ट्रेन

Punjab Weather Update

पंजाब में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! पहले बढ़ेगी गर्मी, फिर 26 मार्च को तूफान और तेज बारिश का अलर्ट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home