Cannes Film Festival 2025 : फेमस फैशन इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी एक बार फिर अपने खास अंदाज में 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में नजर आईं. सोशल मीडिया पर उनका पहला लुक सामने आते ही वायरल हो गया है. नैंसी ने इस मंच पर जिस शानदार ग्रेस के साथ वॉक किया, वो काबिले तारीफ है. उनकी उपस्थिति केवल एक फैशन स्टेटमेंट नहीं रही, बल्कि ये एक इंडियन महिला की मेहनत भी बन गई. दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने इस ग्लैमरस रेड कार्पेट लुक के लिए जो आउटफिट चुना, वो खुद नैंसी ने डिजाइन और तैयार किया है – एक बार फिर उन्होंने ये साबित कर दिया कि वे न सिर्फ एक फैशन इंफ्लुएंसर हैं, बल्कि एक टैलेंटेड डिजाइनर भी हैं.
नैंसी त्यागी ने इस साल के कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए जो गाउन तैयार किया, वो उनकी मेहनत का नतीजा है. उन्होंने एक बॉडी फिटेड गाउन को चुना, जिसकी डिजाइनिंग में उन्होंने फूलों की डिटेलिंग को खास महत्व दिया. गाउन के निचले हिस्से में बड़े-बड़े गुलाब के फूल और फ्रिल्स लगाए, जिसने न सिर्फ गाउन को रॉयल लुक दिया, बल्कि रेड कार्पेट के लिए एक परफेक्ट आउटफिट भी बनाया है. ये आउटफिट पूरी तरह से ह्यूमन स्किल्स और आर्टिस्टिक विजन का मेल है, जिसे देख कर ये साफ हो जाता है कि नैंसी हर बार अपने डिजाइनिंग स्किल्स को एक नए लेवल पर लेकर जाती हैं.
नैंसी के इस आउटफिट की सबसे खास बात ये रही कि इसे एक कॉर्सेट स्टाइल में डिजाइन किया गया है, जिसमें सेक्विन वर्क का इस्तेमाल किया गया है. ये सेक्विन डिटेलिंग गाउन को एक ग्लैमरस टच देती है और रोशनी में बेहद खूबसूरत चमक बिखेरती है.साथ ही, इसकी प्लंजिंग नेकलाइन उनके पूरे लुक को और भी बोल्ड और एलिगेंट बनाती है.
View this post on Instagram
A post shared by Nancy Tyagi (@nancytyagi___)
नैंसी ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए बेहद स्टाइलिश एक्सेसरीज चूज की. उन्होंने कानों में डायमंड लुक वाले ईयररिंग्स पहने जो उनके गाउन के साथ पूरी तरह मेल खाते हैं. वहीं उंगलियों में कुछ फिंगर रिंग्स ने उनके हाथों की सुंदरता को और बढ़ा दिया. हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को मिडिल पार्टीशन के साथ एक स्लीक बन में बांधा.
मेकअप और सोशल मीडिया पर मिल रही तारीफ
नैंसी ने अपने मेकअप को शिमरी फिनिश के साथ रखा, जिसमें ब्राउन टोन का उपयोग किया गया. ये मेकअप उनके गाउन के रंग और स्टाइल के साथ पूरी तरह से बैलेंस था और उनके चेहरे को एक सॉफ्ट ग्लो देता है. पूरे लुक की खूबसूरती को और बढ़ाते हुए ये मेकअप बेहद प्रोफेशनल और एलिगेंट दिखाई दिया.
संबंधित ख़बरें
Viral
Copyright © 2026 The Samachaar
