• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19 में सब उलझा, मालती चाहर को क्रिकेट खिलाड़ियों का जबरदस्त सपोर्ट, अब ट्रॉफी उनके हाथों में?

Bigg Boss 19 में सब उलझा, मालती चाहर को क्रिकेट खिलाड़ियों का जबरदस्त सपोर्ट, अब ट्रॉफी उनके हाथों में?

  • Samachaar Desk | 26 Nov 2025 07:26 PM
Bigg Boss 19 में सब उलझा, मालती चाहर को क्रिकेट खिलाड़ियों का जबरदस्त सपोर्ट, अब ट्रॉफी उनके हाथों में?

Bigg Boss 19 News: कलर्स टीवी का प्रसिद्ध रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अब अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. ट्रॉफी के लिए पहले से ही गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक और प्रणित मोरे के बीच कड़ा मुकाबला था. लेकिन हाल ही में शो में एक बड़ा ट्विस्ट आया है. वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में धमाल मचाने वाली मालती चाहर अब फिनाले की रेस में सबसे मजबूत दावेदार बनती नजर आ रही हैं.

मालती, भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन हैं और राहुल चाहर उनके चाचा के बेटे हैं. फाइनल तक पहुंचने में उनकी मदद के लिए टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया और अपने फैन बेस के जरिए वोट अपील की है. इस समर्थन के बाद मालती को ट्रॉफी की दावेदार माना जाने लगा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वोट अपील और गेम चेंजर बनना

मालती की सीधी बात और बेबाक अंदाज ने उन्हें शुरू से ही चर्चा में रखा है. पहले एल्विश यादव और अब टीम इंडिया के समर्थन ने उनकी स्थिति बदल दी है. सुरेश रैना, तिलक वर्मा, युजवेंद्र चहल, उमरान मलिक, रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों ने अपने फॉलोअर्स से मालती के लिए वोट करने की अपील की.

इस तरह का समर्थन उन्हें “गेम चेंजर” बना सकता है और फिनाले की रेस में उनके लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है.

Team India Players Come Forward to Support Malti Chahar

As of now, from the Indian Cricket Team - Suresh Raina, Ambati Rayudu, Tilak Verma, Arshdeep Singh, Shivam Dube, Yuzvendra Chahal, Avesh Khan, Naman Dhir, Venkatesh Iyer, Umran Malik, Deepak Hooda, Khaleel Ahmed, Ravi… pic.twitter.com/knnXQBl1YI

— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 25, 2025


भाई दीपक चाहर का इमोशनल सपोर्ट

मालती के भाई दीपक चाहर पहले दिन से ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रहे हैं. फैमिली वीक में घर में आने के दौरान दोनों भाई-बहन का प्यारा रिश्ता दिखा. दीपक ने घर में मालती के लिए उठाए गए व्यक्तिगत सवालों की आलोचना भी की और साफ कहा कि बिना प्रमाण के आरोप लगाना गलत है.

फिनाले की रेस में मजबूती

वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट होने के बावजूद मालती ने घर में अपनी जगह बनाई है और कई बार नॉमिनेशन से बची हैं. अब टीम इंडिया और दर्शकों के समर्थन के बाद यह देखना बाकी है कि क्या मालती सीधे फाइनल वीक तक पहुंच पाती हैं.

संबंधित ख़बरें
Kis Kis Ko Pyaar Karoon 2

कपिल शर्मा का कॉमेडी धमाका… ‘किस किस को प्यार करूं 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस हो गए हैरान

Vikas Kohli

विराट कोहली के भाई ने उठाए तीखे सवाल… भारतीय टेस्ट टीम में आखिर हो क्या रहा है?

highway

दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बीच ट्रैफिक अब नहीं होगा दिक्कत, बस 4 महीने में सब होगा ठीक

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home