• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19 में वायरल हुई 'जूनियर तान्या'! साड़ी पहनकर किया ऐसा ड्रामा, सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस में तान्या मित्तल की नन्हीं फैन का वीडियो वायरल हो गया है. बच्ची तान्या की तरह साड़ी और ग्लव्स पहनकर नजर आई. फैमिली वीक में बढ़ी चर्चा.

  • Samachaar Desk | 24 Nov 2025 12:50 PM
Bigg Boss 19 में वायरल हुई 'जूनियर तान्या'! साड़ी पहनकर किया ऐसा ड्रामा, सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा

बिग बॉस 19 अपने फैमिली वीक की वजह से खूब चर्चा में है. इस खास एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले घर के अंदर आए और उन्हें गेम में आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन दिया. इसी दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं तान्या मित्तल के भाई अमृतेश मित्तल ने, जिन्होंने शो में अपनी बहन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का जिक्र करते हुए एक नन्हीं फैन की कहानी साझा की. अब वही नन्हीं फैन सोशल मीडिया पर छा गई है.

छोटी तान्या का वीडियो वायरल

अमृतेश ने शो में बताया था कि तान्या की एक छोटी सी फैन है, जो स्कूल में और घर पर खुद को ‘तान्या मित्तल’ कहती है और बिल्कुल उनकी तरह तैयार होकर वीडियो बनाती है. शो के इस खुलासे के बाद अब उस नन्हीं फैन का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वीडियो में दिखाई दे रही प्यारी बच्ची ने तान्या की तरह ही साड़ी पहनी है, हाथों में ग्लव्स डाले हुए हैं और उनकी स्टाइल, एक्सप्रेशन और अंदाज भी बिल्कुल तान्या जैसा है. तान्या मित्तल की ऑफिशियल इंस्टाग्राम टीम ने भी इस वीडियो को शेयर किया है, जिसके बाद ये क्लिप और ज्यादा वायरल हो गई.


फैंस उस बच्ची को प्यार से ‘जूनियर तान्या’ कह रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग बच्ची की क्यूटनेस की तारीफ कर रहे हैं, हालांकि कुछ यूजर्स ने सलाह दी है कि इतनी छोटी उम्र में बिग बॉस जैसे शो का कंटेंट बच्चों को नहीं दिखाना चाहिए.

फैमिली वीक ने बढ़ाया इमोशनल कनेक्शन

फैमिली वीक के एपिसोड में हर कंटेस्टेंट का मनोबल बढ़ा. जहां कई सदस्य अपने परिवार को देखकर भावुक हुए, वहीं तान्या मित्तल के भाई ने न सिर्फ उन्हें सपोर्ट किया बल्कि बाहर की दुनिया में उनकी बढ़ती लोकप्रियता का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि तान्या की कहानियों के किरदारों के नाम पर भी सोशल मीडिया पर फैन पेज बन गए हैं.

इससे साफ है कि तान्या न सिर्फ घर के अंदर बल्कि बाहर भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही हैं.

मिड–वीक एविक्शन का खतरा

उधर, गेम के माहौल पर नजर डालें तो बिग बॉस ने वीकेंड के वार पर कुनिका सदानंद को घर से बाहर कर दिया. 13 हफ्तों तक किचन ड्यूटी और मनोरंजन से पहचान बनाने वाली कुनिका अब बाहर हैं. शो में सिर्फ 8 कंटेस्टेंट बचे हैं और माहौल काफी टेंशन से भरा हुआ है.

हाल ही में हुए नॉमिनेशन टास्क में सभी घरवाले नॉमिनेट हो गए हैं, जिससे घर में टेंशन और बढ़ गई है. खबरें यह भी आ रही हैं कि आने वाले दिनों में मिड–वीक एविक्शन हो सकता है. ऐसी स्थिति में मालती पर खतरे की तलवार लटक रही है.

बिग बॉस 19 वैसे तो हमेशा ड्रामा और एंटरटेनमेंट से भरा रहता है, लेकिन इस बार तान्या मित्तल की नन्हीं फैन ने सोशल मीडिया का दिल जीत लिया है. जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, गेम और दिलचस्प हो रहा है. अब देखना यह है कि तान्या और बाकी कंटेस्टेंट आगे किस तरह खेलते हैं.

संबंधित ख़बरें
prabhas

जिस फिल्म से दीपिका बाहर हुई, उस 300 करोड़ की ‘स्पिरिट’ ने शुरू की शूटिंग, मेगास्टार ने की शिरकत

Amazon Black Friday Sale 2025

नया फोन खरीदने का बेस्ट मौका: Amazon Black Friday Sale में भारी डिस्काउंट और इंस्टेंट सेविंग

Paush Maas 2025

Paush Maas 2025 Do’s And Dont’s: क्या करें और क्या न करें, जानें सभी जरूरी धार्मिक नियम

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home