• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

क्या आप जानते हैं बिग बॉस 19 का शानदार घर कहां बना है और क्यों हर सीजन लोकेशन बदलती है?

बिग बॉस 19 का घर मुंबई की गोरेगांव फिल्म सिटी में है. पहले लोनावाला, करजत जैसे जगहों पर सेट होता था. क्षेत्रीय वर्जन अलग-अलग शहरों में शूट होते हैं, जैसे हैदराबाद और चेन्नई.

  • Samachaar Desk | 26 Sep 2025 08:26 PM
क्या आप जानते हैं बिग बॉस 19 का शानदार घर कहां बना है और क्यों हर सीजन लोकेशन बदलती है?

रियलिटी शो बिग बॉस का 19वां सीजन इन दिनों दर्शकों के बीच खूब छाया हुआ है. इस बार के बिग बॉस हाउस को थीम के अनुसार खासतौर पर डिजाइन किया गया है, जिसमें बड़ा किचन एरिया, आरामदायक लिविंग रूम, खूबसूरत गार्डन, बेडरूम और असेंबली रूम शामिल हैं. हालांकि असेंबली रूम को छोड़कर ये सभी एरिया हर सीजन में मौजूद होते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतना बड़ा बिग बॉस हाउस कहां बनाया जाता है? इसकी लोकेशन हर बार बदलती रहती है या नहीं? आइए जानते हैं इसके बारे में.

बिग बॉस 19 का घर: मुंबई की फिल्म सिटी में

इस सीजन का बिग बॉस हाउस मुंबई के गोरेगांव में स्थित फिल्म सिटी में बनाया गया है. फिल्म सिटी में बिग बॉस हाउस पहली बार सीजन 13 में बनाया गया था. उसके बाद से अब तक के सभी सीजन इसी लोकेशन पर शूट हुए हैं, केवल घर के अंदर के डिजाइन और थीम में बदलाव किए जाते हैं. मुंबई की यह फिल्म सिटी बड़े स्तर पर शूटिंग के लिए जानी जाती है और यहां का सेटअप बिग बॉस जैसे बड़े शो के लिए एकदम परफेक्ट माना जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

बिग बॉस हाउस की बदलती लोकेशन्स

फिल्म सिटी में सेटअप बनने से पहले, बिग बॉस हाउस कई बार महाराष्ट्र की अलग-अलग जगहों पर बनाया गया था. पहले चार सीजन और फिर सीजन 6 से 12 तक का सेटअप लोनावाला में बनाया गया था. लोनावाला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां मुंबई और पुणे के लोग अक्सर वीकेंड ट्रिप के लिए जाते हैं. वहीं, सीजन 5 के लिए सेटअप करजत में बने एनडी स्टूडियो में किया गया था. इस तरह बिग बॉस हाउस की लोकेशन समय-समय पर बदलती रही है.

क्षेत्रीय बिग बॉस संस्करणों के सेटअप की जानकारी

बिग बॉस कन्नड़ के पहले दो सीजन लोनावाला में शूट हुए, लेकिन बाद में इसका सेटअप बेंगलुरु के इनोवेटिव फिल्म सिटी में शिफ्ट कर दिया गया.

वहीं, बिग बॉस तेलुगु के पहले सीजन का सेटअप भी लोनावाला में बनाया गया था, लेकिन इसके बाद के सभी सीजन हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शूट होते हैं. खास बात यह है कि तेलुगु बिग बॉस के होस्ट नागार्जुन के स्वामित्व में यह स्टूडियो है.

बिग बॉस तमिल और मलयालम के लिए सेटअप चेन्नई के ईवीपी फिल्म सिटी में किया गया है, जो इस क्षेत्र के बड़े प्रोडक्शन हब के रूप में जाना जाता है.

संबंधित ख़बरें
bobby deol

सनी देओल के भाई बॉबी देओल ने शेयर किया बचपन का सपना, 4 बच्चों के बाप बनने की थी चाहत

bsnl

27 सितंबर का दिन रहेगा यादगार! पीएम मोदी करेंगे BSNL का देशभर में फैलेगा 4G नेटवर्क का उद्घाटन

Jaya bachchan

सेट पर हंसी-मजाक नहीं, चला डंडा! जब जया बच्चन ने निरहुआ को जोर से मारा और कहा कुछ ऐसा…

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home