• Wednesday, Feb 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

देश के नाम पर चुप, फिल्म के वक्त जागे आमिर खान! फैंस ने कहा- 'अब बहुत देर हो चुकी है..'

Aamir Khan: फिल्म रिलीज से ठीक पहले आमिर खान फिर विवादों में! ऑपरेशन सिंदूर पर चुप्पी और अब तिरंगे की डीपी से लोग बोले -'डैमेज कंट्रोल मत करो, जवाब दो!' जानिए पूरा मामला और लोगों के रिएक्शन.'

  • Samachaar Desk | 17 May 2025 08:38 AM
देश के नाम पर चुप, फिल्म के वक्त जागे आमिर खान! फैंस ने कहा- 'अब बहुत देर हो चुकी है..'

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. इस बार मामला उनकी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' से जुड़ा है, लेकिन वजह कुछ और है. दरअसल, हाल ही में हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारत-पाकिस्तान तनाव के मुद्दे पर आमिर खान की चुप्पी लोगों को खटक गई थी. अब जब उनकी फिल्म रिलीज के करीब है और उन्होंने इस मुद्दे पर बयान दिया, तो लोग इसे 'मौकापरस्ती' बता रहे हैं और फिल्म को बायकॉट करने की अपील कर रहे हैं.

जैसे ही सोशल मीडिया पर बायकॉट की आवाजें तेज हुईं, आमिर खान प्रोडक्शन ने अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल्स की डिस्प्ले पिक्चर हटाकर तिरंगे की फोटों लगा दी. माना जा रहा है कि ये कदम लोगों की नाराजगी को शांत करने के लिए उठाया गया है. हालांकि, कई यूजर्स इसे 'डैमेज कंट्रोल' मान रहे हैं और कह रहे हैं कि अब बहुत देर हो चुकी है.

ये भी पढें

  • ♦ Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता सलीम खान की सेहत में बड़ा सुधार,एक्ट्रेस डेजी शाह ने दिया हेल्थ अपडेट
  • ♦ दिल्ली के चांदनी चौक में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप पर हुई चोरी, बदमाशों ने की 50 लाख की लूट!
  • ♦ Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमतें हुई लीक, जानें क्या होंगे दाम...!

सोशल मीडिया पर लोगों के तीखे रिएक्शन

लोगों का कहना है कि आमिर अब सिर्फ फिल्म प्रमोट करने के लिए देशभक्ति दिखा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'जब देश को सपोर्ट की जरूरत थी तब चुप थे, अब फिल्म आ रही है तो तिरंगा लगाकर भावुकता बेच रहे हैं.' कई लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं और BoycottBollywood फिर से ट्रेंड कर रहा है.


भारत-पाक तनाव पर क्या बोले आमिर?

हाल ही में एक इवेंट में जब आमिर खान से भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और आतंकी हमलों पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा- 'हमें इंसाफ चाहिए और भरोसा है कि हमारी सरकार जरूर एक्शन लेगी. हम चाहते हैं कि दोबारा कोई हमला न हो.' लोगों का कहना है कि आमिर का ये बयान पहले आ जाना चाहिए था, ना कि फिल्म की रिलीज के वक्त.

कब रिलीज हो रही है 'सितारे जमीन पर'?

फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में लॉन्च हुआ है, जिसमें आमिर खान और जेनेलिया देशमुख लीड रोल में हैं. फिल्म में 10 नए चेहरों को भी मौका दिया गया है. ये फिल्म 20 जून, 2025 को रिलीज होने जा रही है.

हालांकि फिल्म की कहानी या कास्टिंग से ज्यादा फिलहाल चर्चा फिल्म के आसपास बने विवाद की हो रही है, जिससे साफ है कि इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी पड़ सकता है.

संबंधित ख़बरें
image
Most Viewed
India semi final scenario

सेमीफाइनल से पहले ही बाहर होगी टीम इंडिया? WI vs SA मैच पर टिकी करोड़ों फैंस की सांसें!

tvs apache rtr 160 4v price mileage features full details

47 से ज्यादा माइलेज और स्पोर्टी लुक का जबरदस्त मेल! हर किसी को पसंद आएगी TVS की ये शानदार बाइक, जानें दाम

the kerala story 2 release date cbfc ua 16 plus changes explained

The Kerala Story 2: ‘द केरला स्टोरी 2’ में हुए 16 बड़े बदलाव, जानिए कौन-कौन से सीन कट किए गए और क्यों!

khatu shyam mela 2026 crowd gathers on 27 february baba shyam story

Khatu Shyam Mela 2026: 27 फरवरी को खाटू में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, जानिए क्या है ऐसा?

Meri Rasoi Yojana

Meri Rasoi Yojana: पंजाब में बड़ा ऐलान! 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन किट, जानें डिटेल्स

Holi 2026: होली के दिन इन राशियों की होगी मौज, खुलेगा भाग का दरवाजा, चेक करें खुद का हाल

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home