जानी-मानी वेब सीरीज़ Mistry की रिलीज़ से पहले ही एक बड़ा विवाद सामने आया है. अभिनेता राम कपूर को कथित तौर पर मीडिया के सामने आपत्तिजनक और यौन टिप्पणी करने के आरोपों के बाद JioHotstar ने शो के सभी प्रमोशनल इवेंट्स से बाहर कर दिया है. यह फैसला प्लेटफॉर्म की सीनियर लीडरशिप और HR डिपार्टमेंट द्वारा आंतरिक जांच और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर लिया गया.
गुरुवार, 19 जून को मुंबई के जुहू स्थित JW Marriott होटल में Mistry की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राम कपूर के व्यवहार ने मीडिया और टीम के सदस्यों को असहज कर दिया. इसके बाद शुक्रवार को मामला तेजी से ऊपर तक पहुंचा और कार्रवाई की गई.
Midday की रिपोर्ट के अनुसार, एक साक्षी ने बताया, 'राम कपूर ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि काम के प्रेशर की वजह से वो खुद को 'गैंगरेप्ड' महसूस कर रहे हैं. यह टिप्पणी तब की गई जब एक महिला पत्रकार अपना माइक सेट कर रही थीं.
इसी प्रेस इवेंट के दौरान मौजूद JioHotstar टीम के एक सदस्य ने कहा, 'उन्होंने मेरी सहयोगी की ड्रेस देखकर कहा-‘कपड़े डिस्टर्ब कर रहे हैं’. एक अन्य ने बताया, 'उन्होंने हमारे एक पुरुष सहकर्मी से कहा कि उसकी मां को सिरदर्द का बहाना बनाना चाहिए था ताकि वो पैदा ही न होता.'
20 जून को कंपनी की आंतरिक मीटिंग में यह मामला सीनियर लीडरशिप के सामने रखा गया, जिसके बाद तुरंत फैसला लिया गया कि राम कपूर को Mistry के बाकी प्रमोशनल अभियानों से हटा दिया जाएगा.
एक सूत्र ने बताया, 'यह कार्यस्थल सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देता है. शिकायत और गवाहों के बयानों के आधार पर लीडरशिप ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. JioHotstar ऐसा कोई व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगा जो कार्यस्थल की गरिमा को ठेस पहुंचाए. राम कपूर के हटने के बाद अब Mistry के प्रमोशन की पूरी ज़िम्मेदारी मोना सिंह निभा रही हैं, जो सीरीज़ में उनकी सह-कलाकार हैं.
प्लेटफॉर्म ने इस पूरे प्रकरण के बाद Gender Sensitivity और Workplace Conduct पर विशेष प्रशिक्षण सेशंस शुरू करने की घोषणा की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके. अब तक राम कपूर ने इस पूरे मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है. सोशल मीडिया और मीडिया में उनकी चुप्पी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
Copyright © 2026 The Samachaar
