• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

6 November Ka Rashifal: किस्मत का दरवाजा किसके लिए खुलेगा आज? पढ़ें अपना राशिफल

6 नवंबर का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य और प्रगति लेकर आ रहा है। मेष, सिंह, कन्या और वृश्चिक राशि वाले आर्थिक और करियर संबंधित मामलों में लाभ पाएंगे।

  • Saurabh | 06 Nov 2025 01:11 AM
6 November Ka Rashifal: किस्मत का दरवाजा किसके लिए खुलेगा आज? पढ़ें अपना राशिफल

6 November Ka Rashifal: सितारों की चाल आज कई राशियों के जीवन में नई ऊर्जा और अवसर लेकर आ रही है। कहीं भाग्य का साथ मिलेगा, तो कहीं सावधानी की जरूरत रहेगी। कुछ लोगों को मेहनत का फल और सम्मान मिलेगा, जबकि कुछ के जीवन में रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। सेहत, करियर, प्रेम और परिवार आज आपके दिन में क्या खास होने वाला है, आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार आज का राशिफल.....

Aries (मेष)

आज का दिन आपके लिए आराम और खुशियों से भरा रहेगा। पैसे के मामलों में किस्मत साथ देगी और धन कमाने के अवसर मिलेंगे। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। घर-परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच प्यार और समझ बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी और मन प्रसन्न रहेगा।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Taurus (वृषभ)

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। सुबह के समय कुछ तनाव महसूस हो सकता है, लेकिन बाद में अच्छी खबर मिलने से मूड अच्छा हो जाएगा। प्रेम संबंधों में गिले-शिकवे दूर होंगे और रिश्ता मजबूत होगा। व्यापार में कोई नई डील मिल सकती है। धैर्य बनाए रखें।

Gemini (मिथुन)

ग्रह-नक्षत्र आज आपका साथ दे रहे हैं। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे, इसलिए सावधानी रखें। पैसों की स्थिति मजबूत होगी और बचत बढ़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दिन संतुलित रहेगा।

Cancer (कर्क)

आज कुछ छोटी परेशानियाँ आ सकती हैं लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे। राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कोई अतिरिक्त काम या पार्ट-टाइम से धन मिल सकता है। पैसे उधार देने से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।

Leo (सिंह)

आज धन और सम्मान दोनों में बढ़ोतरी होने के योग हैं। परंतु कार्यस्थल पर विरोधियों से सावधान रहें। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों में भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण बात हो सकती है। नौकरी करने वालों को काम का दबाव बढ़ सकता है लेकिन परिणाम बेहतर मिलेंगे।

Virgo (कन्या)

आज दिन बहुत शुभ साबित होगा। घर में खुशी और शांति बनी रहेगी। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा से जुड़े अच्छे अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें—ठंडी चीजों से परहेज करें।

Libra (तुला)

आज पुराने और अधूरे काम पूरे होने की संभावना है। नौकरी या बिजनेस से जुड़े नए अवसर मिल सकते हैं। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। संतानों की प्रगति से मन खुश होगा। सेहत का ध्यान रखें और समय से खाना खाएँ।

Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन आपके लिए संतुलित रहेगा। धन लाभ और मान-सम्मान बढ़ सकता है। ऑफिस में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं। परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। शादी योग्य लोगों के लिए रिश्ते आ सकते हैं। कोई धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं।

Sagittarius (धनु)

आज मन में कुछ बेचैनी महसूस हो सकती है। पुराने कर्ज या बकाया आज चुकाने की जरूरत पड़ सकती है। कार्यस्थल पर चुनौतियाँ मिल सकती हैं लेकिन आप मजबूती से सामना करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और साथी आपका ध्यान रखेगा।

Capricorn (मकर)

आज का दिन आपके लिए शुभ और लाभदायक है। बिना प्रयास के भी कई काम आपके पक्ष में हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। ध्यान रखें कि बोलते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। परिवार में बहस से बचें, नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है।

Aquarius (कुंभ)

आज पुरानी परेशानियाँ खत्म होंगी और राहत का अनुभव होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मन की इच्छाएँ पूरी हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। धर्म-कर्म में मन लगेगा। कोई अच्छा काम करने पर मानसिक संतोष मिलेगा।

Pisces (मीन)

आज कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो समय अनुकूल है। कोई पुरानी खोई हुई चीज वापस मिल सकती है। खर्च और आय में संतुलन बनाए रहें। गुस्सा या जल्दबाजी में फैसला न लें। बच्चों से खुशखबरी मिल सकती है। दिन सकारात्मक रहेगा।

संबंधित ख़बरें
athiya shetty

Athiya shetty : केएल राहुल की गोद में बैठी दिखीं अथिया शेट्टी, बर्थडे फोटोज देख फैंस बोले - कपल गोल्स!

Vivah Rituals

Vivah Rituals : दूल्हा या दुल्हन कौन पहनाता है पहले वरमाला

chai toast

सुबह-सुबह चाय और सफेद ब्रेड खाना पड़ सकता है भारी, डॉक्टरों ने बताई बड़ी हेल्थ वार्निंग!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home