Logo

सभी पंजाबी ध्यान दें! 30 जून से पहले करवा ले ये काम नहीं रुक सकती है मुफ्त गेहूं की सुविधा

पंजाब सरकार ने स्मार्ट राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. अगर आप मुफ्त गेहूं योजना का लाभ ले रहे हैं, तो 30 जून 2025 से पहले अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा करवाना अनिवार्य है.

👤 Sagar 19 Jun 2025 12:42 PM

पंजाब में मुफ्त राशन का लाभ ले रहे लाखों लोगों के लिए सरकार ने एक जरूरी सूचना जारी की है. यदि आप स्मार्ट राशन कार्ड योजना के तहत गेहूं या अन्य अनाज का लाभ ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) जिले में जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सभी राशन कार्ड धारकों को 30 जून 2025 तक ई-केवाईसी (e-KYC) पूरा कराने का निर्देश दिया है. यदि आपने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो मुफ्त राशन की सुविधा बंद हो सकती है.

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक डॉ. नवरीत ने बताया कि सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाने और पात्र लाभार्थियों को ही सुविधा सुनिश्चित करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य की है. उन्होंने कहा कि यह काम अब और भी आसान कर दिया गया है. 'मेरा ई-केवाईसी' मोबाइल ऐप के ज़रिए लाभार्थी घर बैठे ही फेशियल रिकॉग्निशन तकनीक से अपना और अपने सभी पारिवारिक सदस्यों का ई-केवाईसी पूरा कर सकते हैं.

e-KYC नहीं तो गेहूं मिलना बंद

डॉ. नवरीत ने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्डधारक अपने राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों का ई-केवाईसी समय रहते करवा लें, ताकि भविष्य में कोई असुविधा न हो. सरकार ने यह कदम लाभ वितरण में पारदर्शिता, फर्जी लाभार्थियों की पहचान, और वितरण प्रणाली को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए उठाया है.

30 जून आखिरी तारीख, एक गलती पड़ सकती है भारी

अगर कोई लाभार्थी तय समय तक ई-केवाईसी नहीं करवा पाता है, तो उस परिवार को अगली किश्त में राशन नहीं मिलेगा. ऐसे में लाभ लेने वाले सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्मार्टफोन पर 'मेरा ई-केवाईसी' ऐप डाउनलोड करें और जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें. यह पहल न केवल डिजिटल इंडिया को समर्थन देती है, बल्कि आम जनता को सुविधा और पारदर्शिता दोनों प्रदान करती है. याद रखें, 30 जून 2025 आखिरी तारीख है, उसके बाद कोई मौका नहीं मिलेगा.