ईरान और इज़रायल के बीच जारी भीषण टकराव अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है, जिसमें अमेरिका की संलिप्तता भी तेजी से बढ़ रही है. ईरान ने इज़रायल के कई शहरों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, जिनमें अस्पताल और रिहायशी इलाके भी शामिल थे. जवाब में इज़रायल ने ईरान के परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया. इस बीच अमेरिका का 'डूम्सडे प्लेन' वॉशिंगटन में उतरना और IDF का ईरान में हमले की चेतावनी देना, यह संकेत है कि हालात किसी बड़े युद्ध की ओर बढ़ रहे हैं. आइए जानते हैं अब तक क्या-क्या हुआ.
1. इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कहा कि ईरान के तानाशाहों को इसका पूरा हिसाब चुकाना होगा. ईरान ने Soroka अस्पताल समेत कई रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया.
2. ईरानी टीवी ने पुष्टि की है कि इज़रायली मिसाइलें अराक हैवी वॉटर न्यूक्लियर रिएक्टर तक पहुंचीं, लेकिन कोई रेडिएशन या बड़ा नुकसान नहीं हुआ.
3. Soroka मेडिकल सेंटर में जिस फ्लोर पर मिसाइल गिरी, उसे एक दिन पहले ही खाली कर लिया गया था. इज़रायली एंबुलेंस सेवा ने इसे “सैकड़ों ज़िंदगियां बची” बताया.
4. Health Minister उरियल बुशो ने ईरान के हमले को सीधा “आतंकवाद” और “युद्ध अपराध” करार दिया.
5. ईरान ने कई शहरों पर मिसाइलें दागीं, जिसमें होलोन में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ और दो दर्जन लोगों को चोटें आईं.
6. मिसाइल हमले के बाद अस्पताल में धुएं का गुबार और चीख-पुकार मच गई. वीडियो में मरीज और स्टाफ भागते दिखे.
7. वॉशिंगटन में इज़रायली राजदूत येचिएल लाइटर ने CNN से कहा- 'ईरान को रोकना ही होगा, चाहे एक नहीं, कई हमलों से.
8. ईरान में 12 घंटे का इंटरनेट ब्लैकआउट, सरकार बोली – इज़रायल की साइबर एक्टिविटी से बचाव था. NetBlocks के अनुसार, यह लगभग राष्ट्रीय स्तर का इंटरनेट ब्लैकआउट था.
9. US 'Doomsday Plane' उतरा वॉशिंगटन के पास, युद्ध की आशंका गहराई, अमेरिकी राष्ट्रपति का "E-4B Nightwatch" विमान वॉशिंगटन के पास लैंड हुआ. यह विमान सिर्फ गंभीर परमाणु संकट में उड़ाया जाता है.
10. इज़रायली सेना ने फारसी में बयान जारी कर कहा कि वे ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर हमला कर रहे हैं, और लोगों को तुरंत क्षेत्र खाली करने की जरूरत है.