Logo

प्रथ्वी शॉ ने मुंबई छोड़ा, अब दूसरे राज्य से खेलेंगे- MCA ने NOC दी

प्रथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से नाता तोड़ते हुए किसी अन्य राज्य की टीम से खेलने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) ले लिया है

👤 Saurabh 23 Jun 2025 06:43 PM

मुंबई के ओपनर बल्लेबाज प्रथ्वी शॉ अब आने वाले घरेलू सीजन में किसी और राज्य की टीम से खेलते नजर आएंगे। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने सोमवार को उन्हें "नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC)" दे दिया है, जिससे वे अब किसी और राज्य की ओर से खेल सकते हैं।

MCA का बयान:

“MCA यह बताना चाहता है कि प्रथ्वी शॉ ने प्रोफेशनल खिलाड़ी के रूप में किसी अन्य राज्य से खेलने के लिए NOC की मांग की थी। इस पर विचार करने के बाद उन्हें यह सर्टिफिकेट दे दिया गया है,” MCA सचिव अभय हडप ने कहा। “शॉ ने मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और हम उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

फिटनेस की वजह से हुई अनदेखी

पिछले साल प्रथ्वी शॉ को रणजी ट्रॉफी के एक मैच से ड्रॉप कर दिया गया था। टीम मैनेजमेंट का कहना था कि उनकी बॉडी फैट 35% है और उन्हें फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए MCA के ट्रेनरों ने दो हफ्ते की फिटनेस ट्रेनिंग का प्लान भी बनाया था, लेकिन शॉ की फिटनेस में सुधार नहीं हुआ।

इसके चलते शॉ को विजय हजारे ट्रॉफी (दिसंबर 2024) से भी बाहर कर दिया गया। इसी महीने उन्हें दो-तीन राज्यों से खेलने के ऑफर मिले।

शॉ का MCA को धन्यवाद

प्रथ्वी शॉ ने MCA को एक मेल में लिखा:

“मैं MCA को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे खेलने का मौका और सपोर्ट दिया। MCA का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।”

“अब मेरे पास एक नया मौका है कि मैं एक और राज्य के लिए खेलूं और अपने क्रिकेट करियर को आगे बढ़ाऊं। इसलिए मैं MCA से NOC की विनती करता हूं।”

उन्होंने यह भी लिखा कि यह फैसला सोच-समझकर और MCA के प्रति सम्मान रखते हुए लिया गया है।