Logo

Khan Sir Marriage: खान सर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान में रचाई शादी

Khan Sir Marriage: खान सर ने ऑपरेशन सिंदूर के समय अपनी शादी की खुशी अपने स्टूडेंट्स के साथ शेयर की।

👤 Saurabh 26 May 2025 11:05 PM

Khan Sir Marriage: पटना के मशहूर शिक्षकों में शामिल और लाखों छात्रों के चहेते खान सर इन दिनों अपनी पढ़ाई से नहीं, बल्कि शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में खान सर अपनी क्लास के दौरान खुद यह बताते नजर आ रहे हैं कि उन्होंने शादी कर ली है। वीडियो में छात्र तालियां बजाते हैं और खुश होते हैं। हालांकि अभी तक खान सर ने अपनी पत्नी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन उनके इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है।

वायरल वीडियो में खान सर मजाकिया अंदाज़ में कहते सुने जा सकते हैं, "तुम लोगों को हमने एक बात नहीं बताई है...इसी युद्ध के (ऑपरेशन सिंदूर) के दौरान ही मैंने शादी कर ली!" हालांकि द समाचार इस खबर की पुष्टि नहीं करता है।

aitohumanizetextconverter.com

खान सर की शादी का खुलासा सुनकर क्लास में बैठे छात्र-छात्राएं पहले तो हैरान रह गए, लेकिन अगले ही पल तालियों और खुशी के शोर से माहौल जश्न में बदल गया। उन्होंने बताया कि इस खुशी के मौके पर वे अपने छात्रों के लिए एक खास भोज का आयोजन करने जा रहे हैं, जिसकी तारीख 6 जून तय की गई है। हालांकि, इस बारे में अभी तक खान सर के किसी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई पुष्टि या जानकारी साझा नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ 

खान सर की शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस और पूर्व छात्र उन्हें जमकर बधाइयाँ दे रहे हैं। #KhanSirKiShaadi तेजी से ट्रेंड कर रहा है, और लोग इस मौके को "देशभक्ति और शिक्षा के संगम की अनोखी शादी" कहकर सेलिब्रेट कर रहे हैं।