Logo

मई के अंत में लॉन्च होंगे ये तगड़े Smartphones, जानें कौन सा बन सकता है आपका Next फेवरेट!

मई के अंतिम सप्ताह में कई बड़े ब्रांड्स से नए फोन लॉन्च होने वाले हैं, जो तकनीकी रूप से बेहतरीन और फीचर्स से भरपूर हैं. अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करें, क्योंकि ये नए मॉडल्स आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं. स्मार्टफोन की दुनिया में इस बार भी रोमांचक अपडेट्स देखने को मिलेंगे.

👤 Samachaar Desk 26 May 2025 10:03 PM

अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. मई के आखिरी हफ्ते में कई बड़े ब्रांड्स अपनी नई दमदार स्मार्टफोन सीरीज लेकर आ रहे हैं, जो न सिर्फ आपकी तकनीकी जरूरतें पूरी करेंगे बल्कि बजट के हिसाब से भी किफायती साबित हो सकते हैं. चाहे आप हाई परफॉर्मेंस चाहते हों या शानदार कैमरा, इस लांचिंग सीजन में हर किसी के लिए कुछ खास है. तो तैयार हो जाइए, क्योंकि आने वाले दिनों में स्मार्टफोन की दुनिया में बड़ा धमाका होने वाला है.

iQOO Neo 10 हुआ लॉन्च

वीवो के ब्रांड iQOO ने मई की शुरुआत में ही अपना नया फोन iQOO Neo 10 लॉन्च कर दिया है. यह फोन अपनी दमदार परफॉर्मेंस और शानदार फीचर्स के कारण चर्चा में है. इसके बाद भी मई के अंत तक कई बड़े स्मार्टफोन ब्रांड नए डिवाइसेज पेश करने वाले हैं, जो बाजार में हलचल मचा सकते हैं.

Realme GT 7 और GT 7T के दमदार फीचर्स

27 मई को Realme अपनी नई GT सीरीज के दो फोन GT 7 और GT 7T लॉन्च करेगा. GT 7 में Dimensity 9400+ प्रोसेसर के साथ 7000mAh बैटरी और 144Hz OLED डिस्प्ले मिलेगा. वहीं, GT 7T में Dimensity 8400 Max प्रोसेसर, 12GB रैम और 6.8 इंच का 1.5K डिस्प्ले शामिल होगा. दोनों फोन हाई परफॉर्मेंस और शानदार बैटरी लाइफ के साथ आते हैं.

अन्य ब्रांड्स की बड़ी लॉन्चिंग

Alcatel V3 सीरीज: Alcatel अपनी V3 Ultra, V3 Pro, और V3 Classic मॉडल लेकर आ रहा है. V3 Ultra में 108MP कैमरा और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा. बाकी दोनों में 6.7 इंच 120Hz डिस्प्ले और 5200mAh बैटरी हो सकती है.

Motorola Razr 60: फ्लिप फोन Razr 60 में 6.96 इंच का प्राइमरी डिस्प्ले और 3.63 इंच का कवर डिस्प्ले मिलेगा. MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 4500mAh बैटरी इसकी खासियतें हैं. यह फोन 28 मई को लॉन्च हो सकता है.

Vivo S30 सीरीज: Vivo S30 और S30 Pro Mini चीन में जल्द लॉन्च होंगे. इनमें Snapdragon 7 Gen 4 और Dimensity 9400e प्रोसेसर होंगे, साथ ही S30 Pro Mini में 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा होगा.

OnePlus Ace5 सीरीज: OnePlus 28 मई को Ace 5 और Ace 5 Ultra लॉन्च कर सकता है. Mediatek Dimensity 9400e और 9400+ प्रोसेसर के साथ 16GB रैम और 7000mAh बैटरी मिलेगा, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है.