Logo

भारत ने UNSC प्रतिबंध समिति को लश्कर के फ्रंट ग्रुप TRF पर दी जानकारी

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध समिति को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फ्रंट ग्रुप द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) पर विस्तृत जानकारी दी है.

👤 Sagar 16 May 2025 01:51 PM

भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की प्रतिबंध समिति को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नए रूप द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के खिलाफ ठोस जानकारी दी है. यह जानकारी पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को उजागर करने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है.

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत ने TRF की गतिविधियों, संरचना, इसके पाकिस्तान से जुड़े होने और भारत में आतंक फैलाने में इसकी भूमिका पर विस्तृत डोज़ियर सौंपा है. TRF, जो लश्कर-ए-तैयबा का ही एक नया चेहरा है, जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों की जिम्मेदारी लेने के लिए बनाया गया है ताकि अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचा जा सके.

भारत ने यह भी बताया कि TRF का गठन अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हुआ था और इसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का समर्थन प्राप्त है. TRF के आतंकी कई बार कश्मीर में नागरिकों और सुरक्षाबलों को निशाना बना चुके हैं, जिनमें हाल ही में पहलगाम आतंकी हमला भी शामिल है.

भारत चाहता है कि UNSC प्रतिबंध समिति TRF को आधिकारिक रूप से आतंकी संगठन घोषित करे और इससे जुड़े लोगों तथा संगठनों पर वैश्विक प्रतिबंध लगाए जाएं. यह कदम भारत की उस कूटनीतिक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह पाकिस्तान के आतंकवाद समर्थन के चेहरे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेनकाब कर रहा है.

खबर अपडेट की जा रही है...