Logo

16 मार्च के बाद OPPO और OnePlus फोन महंगे! जानें कौन से मॉडल अब आपकी पहुंच से बाहर

अगर आप फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो तुरंत खरीद लें। कुछ दिनों में OPPO और OnePlus के बजट स्मार्टफोन महंगे हो जाएंगे। जानें कौन-कौन से मॉडल प्रभावित होंगे, जबकि फ्लैगशिप डिवाइस की कीमत वही रहेगी।

👤 Samachaar Desk 11 Mar 2026 03:24 PM

अगर आप 20 मार्च के बाद OPPO या OnePlus का नया फोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। दोनों कंपनियों ने मिलकर एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि 16 मार्च से उनके स्मार्टफोन महंगे हो जाएंगे। इसकी वजह है लगातार घटती सप्लाई और बढ़ती कंपोनेंट की कीमतें। ये बदलाव सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि सभी मार्केट्स में लागू होगा।

शुरुआत में इस बढ़ोतरी का असर मुख्य रूप से OPPO की K और A सीरीज के बजट मॉडल और कुछ चुनिंदा OnePlus स्मार्टफोन पर दिखाई देगा। वहीं, OPPO की फ्लैगशिप Find सीरीज, Reno सीरीज और OPPO Pad जैसी प्रीमियम डिवाइस की कीमतें फिलहाल वही बनी रहेंगी। इसका मतलब है कि अगर आप बजट मॉडल लेने का प्लान कर रहे हैं तो जल्दी खरीदना फायदेमंद हो सकता है।

कीमत कितनी बढ़ सकती है?

91मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, दोनों कंपनियों ने अभी कीमतों में बढ़ोतरी की सही जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन मार्केट ट्रेंड को देखें तो स्मार्टफोन की कीमतें लगभग 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं।

उदाहरण के लिए, OnePlus 15R का पिछले मॉडल 47,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, और नया मॉडल पहले ही लगभग 6% ज्यादा कीमत पर आ चुका है। अब इसकी कीमत 50,000 रुपये पार कर सकती है। कुछ लीक रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती कीमत 51,999 रुपये बताई गई है।

इसके अलावा, OnePlus 15 और Nord 5 सीरीज के अलावा कुछ अन्य मौजूदा स्मार्टफोन की कीमतों में भी बढ़ोतरी की संभावना है। OPPO की तरफ K14x, K13, K12x, A6 और A5 सीरीज के मॉडल महंगे हो सकते हैं।

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?

केवल OPPO और OnePlus ही नहीं, बल्कि सभी स्मार्टफोन निर्माता बढ़ती कंपोनेंट की कीमतों से परेशान हैं। कंपनियां इसे कस्टमर्स पर ट्रांसफर कर रही हैं। Samsung और Realme ने भारत में कुछ चुनिंदा मॉडल पहले ही महंगे कर दिए हैं। वहीं, Vivo और iQOO के भी जल्द ही अपनी कीमतें बढ़ाने की संभावना है। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन खरीदने का सही समय अब है, खासकर अगर आप बजट मॉडल लेना चाहते हैं।