Logo

Motorola Edge 50 Fusion पर मिल रही धमाकेदार डील! हुआ ₹4,000 सस्ता, साथ में जबर्दस्त फीचर्स भी

Motorola Edge 50 Fusion पर फ्लिपकार्ट की मोबाइल्स बोनांजा सेल में शानदार ऑफर मिल रहा है. IP68 अंडरवॉटर प्रोटेक्शन, 32MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर वाले इस फोन की कीमत ₹22,999 से घटकर अब सिर्फ ₹18,999 हो गई है.

👤 Samachaar Desk 19 May 2025 08:57 PM

Motorola का नया स्मार्टफोन Edge 50 Fusion अब फ्लिपकार्ट की मोबाइल्स बोनांजा सेल में भारी छूट के साथ मिल रहा है. IP68 अंडरवॉटर प्रोटेक्शन और 32MP सेल्फी कैमरे वाले इस फोन को अब ₹4,000 कम कीमत में खरीदा जा सकता है.

फ्लिपकार्ट सेल में सिर्फ ₹18,999 में

Motorola Edge 50 Fusion का 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च के समय ₹22,999 में आया था. लेकिन 22 मई तक चलने वाली फ्लिपकार्ट सेल में इसे ₹18,999 में खरीदा जा सकता है.

कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर से कीमत और भी कम

 Flipkart Axis Bank कार्ड से पेमेंट पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा.

 एक्सचेंज ऑफर के तहत पुराने फोन को देकर ₹11,650 तक का अतिरिक्त डिस्काउंट पाया जा सकता है.

 ऑफर आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा.

 आसान EMI ऑप्शन भी उपलब्ध हैं.

Motorola Edge 50 Fusion के शानदार फीचर्स

Motorola Edge 50 Fusion में 6.7 इंच का फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है. यह डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव बेहद स्मूद हो जाता है. साथ ही, स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है. परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में स्नैपड्रैगन 7s Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, जो कि 12GB तक की LPDDR4x रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है, जिससे यह फोन मल्टीटास्किंग और हाई-परफॉर्मेंस ऐप्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प बन जाता है.

कैमरे के मोर्चे पर भी यह फोन निराश नहीं करता. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा रियर साइड पर मौजूद है, जबकि फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का हाई-क्वालिटी सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस फोन की एक और खासियत इसका IP68 अंडरवॉटर प्रोटेक्शन है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है. पावर के लिए इसमें 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है, वहीं शानदार ऑडियो अनुभव के लिए डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर्स और डॉल्बी ऐटमॉस टेक्नोलॉजी दी गई है.