सोशल मीडिया अब सिर्फ जानकारी या मनोरंजन का जरिया नहीं रहा, बल्कि यह अब रोज कुछ ऐसा दिखा देता है जिसे देखकर या तो हैरानी होती है या हंसी छूट जाती है. कभी जुगाड़ तकनीक, कभी स्टंट तो कभी सड़क किनारे हुए झगड़े. यहां सबकुछ देखने को मिल जाता है. इस वक्त भी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे.
इस वायरल वीडियो में एक लड़की कुछ बंदरों को बिस्किट खिलाने की कोशिश करती दिख रही है. वह सबसे पहले एक बंदर को बिस्किट देती है. लेकिन वह लेने से साफ मना कर देता है. फिर दूसरा बंदर भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाता. जब तीसरे बंदर को बिस्किट दिया जाता है, तो वह उसे पहले सूंघता है और फिर नीचे फेंक देता है. चौथे बंदर का रिएक्शन भी कुछ ऐसा ही होता है. बंदरों के इस 'बदतमीज' व्यवहार ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है.
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर शेयर किया गया है. साथ ही मजेदार कैप्शन में लिखा गया – “इंटरनेशनल बेइज्जती”. इस वीडियो को अब तक 81 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों यूजर्स इसे लेकर मजेदार कमेंट्स कर चुके हैं.
वीडियो पर यूजर्स के मजेदार कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक यूजर ने चुटकी ली – “मेरे साथ ऐसा मत करो, मैं बंदर हूं इंसान नहीं.” दूसरे ने लिखा – “मैदे वाले बिस्किट कौन खाता है, बंदर भी अब हेल्थ कॉन्शियस हो गए हैं.” वहीं एक और यूजर ने पूछा“ये कौन से बिस्किट हैं जो बंदरों ने भी ठुकरा दिए?”