Logo

मिड-बजट में आ रहा है Samsung का ये तूफानी फोन! Android 15 और 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे ये Features

Galaxy M36: Samsung जल्द ही भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M36 लॉन्च करने जा रहा है. यह फोन Exynos 1380 प्रोसेसर, Android 15 और 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स से लैस होगा. ऐसे में आइए जानते इस हैं इसकी सभी डिटेल्स के बारे में.

👤 Samachaar Desk 19 May 2025 08:21 PM

Samsung बहुत जल्द मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना नया स्मार्टफोन Galaxy M36 लॉन्च करने वाला है. यह फोन शानदार डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर और लेटेस्ट Android वर्जन के साथ बाजार में दस्तक देने की तैयारी में है.

जल्द हो सकता है लॉन्च

Galaxy M36 को हाल ही में Samsung India की आधिकारिक वेबसाइट के सपोर्ट पेज पर देखा गया है, जिससे इसकी लॉन्चिंग का संकेत मिल चुका है. फोन का मॉडल नंबर SM-M366B/DS कंफर्म हो गया है. उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस मई 2025 के आखिरी हफ्ते में भारत में लॉन्च हो सकता है, ठीक वैसे ही जैसे पिछले साल Galaxy M35 को किया गया था. हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. 

Geekbench लिस्टिंग से मिले स्पेसिफिकेशन्स

Galaxy M36 को अप्रैल 2025 में Geekbench पर देखा गया था. लिस्टिंग के अनुसार, इस फोन में Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर, 6GB RAM और Android 15 (One UI 7) देखने को मिल सकता है. परफॉर्मेंस टेस्ट में इस डिवाइस ने सिंगल-कोर में 1004 और मल्टी-कोर में 2886 का स्कोर हासिल किया है. ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali G68 GPU दिया जा सकता है.

अन्य सर्टिफिकेशन भी हो चुके हैं पूरे

Galaxy M36 को भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) और Bluetooth SIG जैसी एजेंसियों से भी सर्टिफिकेशन मिल चुका है. इसका मतलब है कि फोन की लॉन्चिंग से पहले की सारी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं.

संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

हालांकि Samsung ने अभी तक Galaxy M36 के फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लीक और तुलना के आधार पर इसमें ये स्पेसिफिकेशन्स हो सकते हैं:

 6.7 इंच Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले

 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस

 50MP प्राइमरी + 8MP अल्ट्रा-वाइड + 5MP मैक्रो रियर कैमरा

 12MP फ्रंट कैमरा

 128GB/256GB स्टोरेज और 12GB तक की RAM

Galaxy M36 की संभावित कीमत और उपलब्धता

Samsung की M सीरीज आमतौर पर ऑनलाइन फर्स्ट होती है और Galaxy M36 भी संभवतः Amazon India एक्सक्लूसिव के रूप में लॉन्च होगा. पिछले साल Galaxy M35 की कीमत ₹19,999 थी, इसलिए Galaxy M36 की कीमत ₹25,000 से कम रहने की संभावना है.