Logo

धर्म बदलने से इनकार किया तो गला रेत दिया: MP में 'लव जिहाद' का खौफनाक मर्डर!

मध्य प्रदेश के नेपानगर के नवारा गांव में एक 35 वर्षीय महिला भाग्यश्री धानुक की उसके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी शेख रईस ने उस पर इस्लाम धर्म अपनाने और शादी करने का दबाव बनाया था।

👤 Saurabh 04 Aug 2025 02:51 PM

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां नेपानगर थाना क्षेत्र के नवारा गांव में एक व्यक्ति ने 35 वर्षीय महिला की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि वह महिला उससे शादी और धर्म परिवर्तन करने को तैयार नहीं थी।

मृतका का नाम भाग्यश्री नामदेव धानुक था। पुलिस के अनुसार, आरोपी रईस शेख (42) काफी समय से भाग्यश्री पर शादी करने और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव बना रहा था। लेकिन जब उसने इनकार किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर रात को उसके घर में घुसकर चाकू से कई बार वार किया और उसका गला रेत दिया। घटना के वक्त पीड़िता घर में अकेली थी और हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

भाग्यश्री की बहन सुभद्रा बाई ने बताया कि रईस पहले से ही उसकी बहन को तंग करता था। वह उसे बालों से पकड़कर पीटता और डराता था। वह लगातार उसे धर्म बदलने और शादी के लिए मजबूर कर रहा था। लेकिन जब उसकी बहन ने साफ मना कर दिया, तो उसने हत्या कर दी।

पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

इस घटना के बाद इलाके में भारी गुस्सा फैल गया। कई लोगों ने इसे "लव जिहाद" का मामला बताया और आरोप लगाया कि पुलिस ने पहले शिकायत के बावजूद कोई कड़ा कदम नहीं उठाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो आज भाग्यश्री ज़िंदा होती।

पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने पीड़ित परिवार से मिलकर प्रशासन से दोषियों और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने आरोपी की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर लिया है। एसडीएम भागीरथ वखला ने बताया कि आरोपी ने कई अवैध निर्माण और कब्जे कर रखे थे, जिन पर अब कार्रवाई की जाएगी।

यह घटना न सिर्फ दुखद है, बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे महिलाओं को जबरन धर्म परिवर्तन और शादी के लिए मजबूर किया जाता है, और जब वे मना करती हैं तो उनकी जान ले ली जाती है। समाज और प्रशासन दोनों को ऐसे मामलों में और सख्ती से कदम उठाने की जरूरत है।