Logo

जी खान ने शेयर की ‘शादी वाली’ तस्वीरें! फैंस हुए हैरान, सोनम बाजवा का नाम लेकर करने लगे ट्रोल

G Khan wedding photos: पंजाबी सिंगर जी खान ने इंस्टाग्राम पर मॉडल और सिंगर जैस्मिन अख्तर के साथ शादी जैसे लुक में तस्वीरें शेयर कर फैंस को चौंका दिया है। तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

👤 Ashwani Kumar 12 Mar 2026 01:48 PM

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर जी खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फीमेल सिंगर और मॉडल जैस्मिन अख्तर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने फैंस को चौंका दिया है। इन तस्वीरों में दोनों पारंपरिक शादी वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। जी खान ने कुल पांच तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें दोनों की केमिस्ट्री बिल्कुल एक शादीशुदा कपल जैसी दिखाई दे रही है। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

क्या सच में कर ली शादी?

जी खान और जैस्मिन अख्तर की तस्वीरों को देखकर कई फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों ने शायद गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।हालांकि, सिंगर की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। यही वजह है कि फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है। कुछ लोग इसे असली शादी मान रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि यह किसी नए म्यूजिक वीडियो या गाने की प्रमोशन स्ट्रैटेजी भी हो सकती है।

सोनम बाजवा के नाम पर होने लगी ट्रोलिंग

दिलचस्प बात यह है कि इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जी खान को सोनम बाजवा के नाम से भी ट्रोल किया जा रहा है।दरअसल, जी खान कई बार अपने लाइव शो और इंटरव्यू में सोनम बाजवा का जिक्र कर चुके हैं। इसी वजह से फैंस अक्सर उनका नाम सोनम के साथ जोड़ते रहे हैं। लुधियाना में हुए एक शो के दौरान जब जी खान ने कहा था कि वह जल्द ही ‘गुड न्यूज’ देने वाले हैं, तब भी दर्शकों की भीड़ ने सोनम बाजवा के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए थे।अब जैस्मिन के साथ तस्वीरें देखने के बाद एक फैन ने मजाक में कमेंट किया, “जी खान की आंखें याद आएं तो रोना मत।”

कौन हैं जैस्मिन अख्तर?

जैस्मिन अख्तर पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में तेजी से उभरती हुई मॉडल, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। पिछले कुछ समय में उन्होंने कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो में काम किया है और अपने स्टाइल, लुक्स और स्क्रीन प्रेजेंस के कारण काफी लोकप्रियता हासिल की है। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है।

17 मार्च को खुलेगा राज

फिलहाल जी खान के फैंस 17 मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उसी दिन यह साफ हो सकता है कि यह तस्वीरें सच में शादी की हैं या फिर किसी नए गाने या प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं।