Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य में नशे की समस्या को खत्म करने के लिए अब युवाओं को खेलों की ओर मोड़ा जाएगा। इसके लिए पहले चरण में 3083 गांवों में आधुनिक खेल मैदान (ग्राउंड) बनाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में कुल करीब 13,000 गांव हैं, और हर गांव में धीरे-धीरे अच्छे खेल ग्राउंड बनाए जाएंगे। इन ग्राउंड की देखरेख के लिए मैनेजर तैनात किए जाएंगे।
सीएम मान ने कहा कि
पंजाब के पास टैलेंट की कमी नहीं है। शुभमन गिल (क्रिकेट), हरमनप्रीत कौर (हॉकी) और फुटबॉल कप्तान जैसे खिलाड़ी पंजाब से हैं।
पहले की सरकारों ने खेलों पर ध्यान नहीं दिया, इसलिए युवा नशे की ओर भटके।
अब सरकार उन्हें एक विकल्प देगी – खेल, जिससे वे व्यस्त रहेंगे और गलत राह पर नहीं जाएंगे।
हर गांव में मॉडर्न ग्राउंड, यानी सिंथेटिक टर्फ और एस्ट्रोटर्फ जैसे इंटरनेशनल लेवल के मैदान होंगे।
इन मैदानों में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी आदि की पूरी सुविधा मिलेगी।
जिन खिलाड़ियों ने देश के लिए खेला है, उन्हें कोच और ट्रेनर के रूप में रखा जाएगा।
सीएम ने कहा कि उनकी सरकार केवल मेडल जीतने के बाद नहीं, बल्कि तैयारी के समय भी खिलाड़ियों को पैसे देती है।
खिलाड़ियों को 8–10 लाख रुपये तक की मदद दी जाती है।
ग्राउंड में खिलाड़ियों के लिए खाना (मैस), कोचिंग और बाकी सुविधाएं भी होंगी।
युवाओं को नशे से बाहर निकालना, उन्हें खेलों में लगाना और पंजाब का नाम रोशन करना।