Logo

पंजाब में चुपचाप हुआ बड़ा बदलाव! सरकार ने इस अहम विभाग का नाम बदल दिया, नोटिफिकेशन जारी

चंडीगढ़ से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है. पंजाब सरकार ने अपने एक महत्वपूर्ण विभाग का नाम बदल दिया है. यह विभाग कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के पास है और अब इसे नए नाम से जाना जाएगा.

👤 Golu Dwivedi 23 Jul 2025 12:49 PM

चंडीगढ़ से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है. पंजाब सरकार ने अपने एक महत्वपूर्ण विभाग का नाम बदल दिया है. यह विभाग कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के पास है और अब इसे नए नाम से जाना जाएगा. इस बदलाव को लेकर सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान की सलाह पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यह नाम परिवर्तन स्वीकृत किया है. अब तक यह विभाग 'प्रशासन सुधार एवं सूचना शिकायत विभाग' के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब इसे 'सुधार, प्रशासन एवं सूचना तकनीकी विभाग' कहा जाएगा.

किस मंत्रालय का बदला गया नाम?

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के पास जो विभाग था, उसका नाम ‘प्रशासन सुधार एवं सूचना शिकायत विभाग’ था। अब इसे बदलकर ‘सुधार, प्रशासन एवं सूचना तकनीकी विभाग’ कर दिया गया है. इस बदलाव का सीधा असर सरकारी प्रक्रियाओं, तकनीकी आधुनिकीकरण और शिकायत निवारण तंत्र पर पड़ेगा.

आधिकारिक नोटिफिकेशन में क्या कहा गया?

पंजाब सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री की सलाह पर, पंजाब के राज्यपाल द्वारा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को आवंटित प्रशासनिक सुधार और शिकायत निवारण विभाग का नाम बदलकर अब 'सुधार, प्रशासन एवं सूचना तकनीक विभाग' किया गया है, यह नोटिफिकेशन विभाग के अधिकारिक दस्तावेजों, लेटरहेड्स और सभी सरकारी पत्राचार में लागू होगा.

क्या है इसका उद्देश्य?

विभाग के नाम में ‘सूचना तकनीकी’ शब्द को जोड़ने का सीधा संकेत है कि अब सरकार प्रशासन में तकनीक को और अधिक प्राथमिकता देने जा रही है. इससे ई-गवर्नेंस, डिजिटल शिकायत निवारण प्रणाली और प्रशासनिक प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी.

अमन अरोड़ा के पास अभी कौन-कौन से विभाग?

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के पास पहले से ही सूचना एवं जनसंपर्क, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा और शहरी विकास जैसे अहम मंत्रालय हैं। अब विभागीय नाम परिवर्तन के बाद उनके कार्यक्षेत्र में तकनीकी सुधार की जिम्मेदारी और बढ़ गई है.

भविष्य में क्या बदलाव देख सकते हैं?

जानकारों का मानना है कि विभाग का नाम बदलना महज औपचारिकता नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक व्यापक रणनीति है. पंजाब सरकार डिजिटल इंडिया की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने प्रशासनिक ढांचे को अधिक स्मार्ट और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर जोर दे रही है.