Logo

दिल्ली में भीषण गर्मी शुरू, तापमान 44 डिग्री पार, अगले 4 दिन मुश्किल

सोमवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर गया, जो जून का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले 4 दिनों तक तापमान 45 डिग्री से ऊपर जा सकता है।

👤 Saurabh 09 Jun 2025 05:06 PM

दिल्ली में सोमवार को भीषण गर्मी पड़ी। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो जून महीने का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है और यह 45 डिग्री से भी ऊपर जा सकता है।

सुबह का तापमान 27.6 डिग्री रहा और नमी 48 फीसदी तक पहुंच गई, जिससे मौसम और भी ज्यादा चिपचिपा और असहज हो गया। रविवार को भी पारा 42.1 डिग्री पर था।

येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले चार दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसका मतलब है कि गर्मी और उमस से हालात खराब हो सकते हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत के ज्यादातर हिस्सों में लू चलने की आशंका है। खासकर दिल्ली-एनसीआर में सोमवार और मंगलवार को तापमान 45 डिग्री से ज्यादा हो सकता है।

क्या है लू और येलो अलर्ट?

लू: जब तापमान बहुत ज्यादा हो जाता है और गर्म हवा चलती है, तो उसे लू कहा जाता है। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है।

येलो अलर्ट: इसका मतलब है कि मौसम खतरनाक हो सकता है, सावधानी बरतना जरूरी है।

लोगों को सलाह दी गई है कि वे धूप में ज्यादा न निकलें, खूब पानी पिएं और शरीर को ठंडा रखें।