Logo

दिल्ली में बनेगा व्यापारी कल्याण बोर्ड, 8 लाख व्यापारियों को होगा फायदा

दिल्ली सरकार ने 'व्यापारी कल्याण बोर्ड' के गठन की घोषणा की है, जिससे लगभग 8 लाख व्यापारियों को लाभ मिलेगा। यह बोर्ड व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देगा, व्यापारियों की जरूरतों और समस्याओं पर काम करेगा, कल्याणकारी योजनाएं चलाएगा और निवेश व रोजगार को प्रोत्साहित करेगा

👤 Saurabh 25 Jun 2025 06:50 PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनाया जाएगा। इसका मकसद है – शहर में व्यापार और उद्योग को फिर से मज़बूत बनाना और व्यापारियों की मदद करना। सरकार चाहती है कि दिल्ली व्यापार के लिए और भी आसान और बेहतर जगह बने।

क्या करेगा यह बोर्ड?

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बोर्ड:

व्यापारियों के हितों की रक्षा करेगा

नई नीतियों को बनाने में मदद करेगा

व्यापार से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने का काम करेगा

रोजगार बढ़ाने और निवेश को आकर्षित करने की कोशिश करेगा

बोर्ड को मिलेगी आर्थिक मदद

इस बोर्ड में 15 सदस्य होंगे। इसकी कमान उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा संभालेंगे।

इसमें 9 सदस्य व्यापार जगत से और 6 सरकारी अधिकारी होंगे।

सरकार इस बोर्ड को 10 करोड़ रुपये की मदद भी देगी, जिससे व्यापारियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाएंगी।

IT पोर्टल और कानूनी मदद

बोर्ड एक IT पोर्टल भी बनाएगा, जहां व्यापारी अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचा सकेंगे। साथ ही उन्हें कानूनी सहायता, ट्रेनिंग कार्यक्रम और दूसरी जरूरी मदद भी दी जाएगी।

हर दो साल में ग्लोबल निवेश सम्मेलन

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह बोर्ड हर दो साल में एक अंतरराष्ट्रीय निवेश सम्मेलन भी आयोजित करेगा, जिससे दुनियाभर के निवेशकों को दिल्ली की तरफ आकर्षित किया जा सके।

इस पहल से दिल्ली के लगभग 8 लाख व्यापारियों को सीधा फायदा मिलेगा और शहर की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।