Logo

भारत के किस शहर को कहा जाता है Banana City और क्यों?

Banana City of India: क्या आपने कभी किसी ऐसे शहर के बारे में सुना है जो केले के लिए फेमस हो, क्योंकि चूड़ी और बाकी चीजों के लिए तो बहुत सी जगह फेमस है. अगर नहीं तो आइए जानते हैं-

👤 Samachaar Desk 08 Feb 2026 02:25 PM

Banana City of India: भारत में कई शहर अपनी खास पहचान के लिए जाने जाते हैं. कुछ शहर चूड़ियों के लिए मशहूर हैं, कुछ चमड़े के लिए. लेकिन क्या आपने कभी केले के शहर के बारे में सुना है? हां, भारत में एक ऐसा शहर है जो केले के लिए जाना जाता है. ये शहर है जलगांव, जिसे अक्सर 'बनाना सिटी' कहा जाता है.

जलगांव महाराष्ट्र राज्य के पश्चिमी घाट पर स्थित एक खूबसूरत शहर है. ये शहर न केवल ऐतिहासिक और प्राकृतिक रूप से फेमस है, बल्कि केले की खेती के लिए भी जाना जाता है. जलगांव में उगाए जाने वाले केले भारत के कई हिस्सों में भेजे जाते हैं. यहां हर हेक्टेयर में लगभग 70 टन केले पैदा होते हैं. यही कारण है कि पूरे भारत में जलगांव के केले की मांग बहुत है.

क्यों बना जलगांव 'बनाना सिटी'?

जलगांव, पश्चिमी घाट से लगभग 300 किलोमीटर दूर है. यहां का वातावरण आम तौर पर शुष्क रहता है, जबकि केले की खेती के लिए नमी की जरूरत होती है. इसे पूरा करने के लिए किसान ड्रीप इरिगेशन तकनीक का इस्तेमाल करते हैं.

ड्रीप इरिगेशन तकनीक में पौधों को कम पानी में जल्दी और सही मात्रा में पानी दिया जाता है. साथ ही, जलगांव में केले के पेड़ों की संख्या बहुत ज्यादा है. पेड़ों के पास की गर्म हवा उन्हें जल्दी फल देने में मदद करती है. यही कारण है कि जलगांव के केले जल्दी पकते हैं और बहुत मीठे होते हैं.

GI मार्क से मिली पहचान

साल 2016 में जलगांव के केले को GI (Geographical Indication) मार्क मिला. ये मार्क साबित करता है कि जलगांव के केले की गुणवत्ता और विशिष्टता अलग है.

लोग दूर-दूर से जलगांव आते हैं केवल इन केले को खरीदने के लिए. इसके अलावा, जलगांव केवल केले के लिए ही नहीं, बल्कि कपास और गन्ने की खेती के लिए भी जाना जाता है.

जलगांव घूमते समय क्या देखें

अगर आप महाराष्ट्र की यात्रा पर जाएं, तो जलगांव के केले जरूर चखें. साथ ही यहां के खेतों में केले की खेती का नजारा भी बहुत रोचक होता है.

जलगांव की मिट्टी और तकनीक का मेल इसे भारत में केले का सबसे बड़ा केंद्र बनाता है. ये शहर सचमुच भारत का केला शहर कहलाने के लायक है.