Logo

महिला मानी नहीं गईं, तो उतार दिए कपड़े! टॉपलेस होकर विरोध में कूदी पूल में, समझें पूरा मामला

67 वर्षीय ट्रांस महिला ऐनी इसाबेला कूम्ब्स ने स्वीम इंग्लैंड की नीति के विरोध में टॉपलेस होकर पुरुषों की कैटेगरी में हिस्सा लिया. उन्होंने कहा, 'हम ट्रांस लोग खेलों के लिए खतरा नहीं हैं.

👤 Sagar 20 Jun 2025 01:05 PM

ब्रिटेन की एक 67 वर्षीय ट्रांसजेंडर तैराक ने खेलों में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों के साथ भेदभाव को उजागर करने के लिए एक साहसिक कदम उठाया है. ऐनी इसाबेला कूम्ब्स, जो इंग्लैंड के रीडिंग की निवासी हैं, हाल ही में कॉर्नवॉल काउंटी मास्टर्स चैंपियनशिप में भाग लेने पहुंचीं और पुरुषों की कैटेगरी में टॉपलेस होकर तैराकी कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने विरोधस्वरूप पुरुषों जैसे ही स्विमिंग ट्रंक पहनकर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.

मुझे महिला पोशाक पहनने को कहा गया...

कूम्ब्स ने बताया कि आयोजन से पहले उन्होंने आयोजकों से पूछा था कि उन्हें कौन-सी पोशाक पहननी होगी, क्योंकि नियमों के अनुसार शरीर पर सीमित मात्रा में कपड़ा होना चाहिए, "उन्होंने मुझे बताया कि मुझे महिला स्विमसूट पहनना होगा, जबकि मैं पुरुषों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा कर रही थी। यह मुझे ट्रांसजेंडर महिला के रूप में ‘आउट’ करता है,” कूम्ब्स ने Reading Chronicle को बताया. कूम्ब्स ने आयोजक से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह नियम अनुचित है, लेकिन उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला.

'हम कोई खतरा नहीं हैं, हम सब कुछ नहीं जीत रहे'

कूम्ब्स का कहना है कि उनका यह विरोध यह दिखाने के लिए था कि यह नीति असंगत है और केवल ट्रांसजेंडर लोगों को टारगेट करती है, "मैं यह साफ करना चाहती हूं कि खेलों में ट्रांस लोग कोई खतरा नहीं हैं। हम सब कुछ जीत नहीं रहे. और अगर कभी ऐसा हुआ, तो सबसे पहले मैं ही अन्य विकल्पों पर चर्चा के लिए आगे आऊंगी. फिलहाल यह एक गैर-मुद्दा है, गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में कूम्ब्स किसी भी पुरुष तैराक से आगे नहीं निकल पाईं.

"मोरल टेस्ट" पर सवाल, रेफरी की मर्जी पर निर्भर पोशाक की स्वीकृति

Reading Chronicle के अनुसार, Swim England के नीति दस्तावेज के मुताबिक यह रेफरी के विवेक पर निर्भर करता है कि कोई पोशाक “सामाजिक रूप से स्वीकार्य” है या नहीं. क्या मेरे स्तनों को दिखाना 'मोरल टेस्ट' में खरा उतरता है या नहीं. यह पूरी तरह से रेफरी के निजी निर्णय पर निर्भर करता है. कोई अन्य तैराक इस तरह की चिंता में नहीं रहता," कूम्ब्स ने कहा.

स्वीम इंग्लैंड की नई पॉलिसी ने बदली तस्वीर

2023 में कूम्ब्स ने शेफ़ील्ड में पहली बार महिला कैटेगरी में हिस्सा लिया और दूसरे स्थान पर रहीं. जिस महिला ने पहला स्थान पाया, उसने यूरोपीय रिकॉर्ड तोड़ा. मैं यह दिखाना चाहती हूं कि ट्रांस महिलाएं आकर दूसरों की जगह नहीं छीन रहीं," उन्होंने कहा. लेकिन सितंबर 2023 में Swim England ने नई पॉलिसी लागू की, जिसमें केवल जन्म से महिला रही एथलीट्स को ही 'फीमेल' कैटेगरी में हिस्सा लेने की अनुमति दी गई. ट्रांस, नॉनबाइनरी और पुरुष जन्म वाले सभी प्रतिभागियों को "ओपन" कैटेगरी में भेजा गया.