अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भारत के संजोग गुप्ता को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। वे 7 जुलाई 2025 को इस पद का कार्यभार संभालेंगे और ICC के इतिहास में सातवें सीईओ होंगे।
संजोग गुप्ता भारत में खेल और मीडिया क्षेत्र के जाने-माने चेहरे हैं।
फिलहाल वह जियोस्टार कंपनी में खेल और लाइव इवेंट के CEO हैं।
उन्हें खेलों के आधुनिक टीवी प्रसारण को नया रूप देने का श्रेय दिया जाता है।
उन्होंने पत्रकार के तौर पर अपना करियर शुरू किया और 2010 में स्टार इंडिया से जुड़े।
2020 में वे डिज़्नी और स्टार स्पोर्ट्स के हेड बने और 2024 में जियोस्टार स्पोर्ट्स के CEO बने।
इस पद के लिए 25 देशों से 2,500 से ज्यादा आवेदन आए थे।
इनमें से 12 उम्मीदवारों को चुना गया।
चयन समिति में ICC उपाध्यक्ष इमरान ख्वाजा, ECB अध्यक्ष रिचर्ड थॉम्पसन, श्रीलंका क्रिकेट अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और BCCI सचिव देवजीत सैकिया शामिल थे।
समिति की सिफारिश पर ICC चेयरमैन जय शाह और पूरे बोर्ड ने गुप्ता को मंजूरी दी।
गुप्ता ने कहा –"मैं क्रिकेट को और आगे बढ़ाने, दुनिया भर में खेल को लोकप्रिय बनाने और दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए काम करूंगा। मैं ICC के सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने को उत्साहित हूं।"
संजोग गुप्ता की यह नियुक्ति भारतीय खेल जगत के लिए गर्व की बात है। उनके पास टीवी और खेल प्रसारण का 20 साल से ज्यादा का अनुभव है और अब वह ICC में अपने अनुभव का उपयोग करके क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी में हैं।