Logo

तुम Porn देख रही हो क्या...Bengaluru स्टार्टअप CEO का बेहूदा सवाल, लड़की ने छोड़ी नौकरी!

बेंगलुरु की एक स्टार्टअप कंपनी में UX डिज़ाइन इंटर्न के रूप में काम कर रही एक युवती ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न और अपमानजनक बर्ताव की पूरी कहानी Reddit पर साझा की, जो अब वायरल हो चुकी है. युवती ने बताया कि कंपनी के CEO ने उसके काम को लेकर न सिर्फ सार्वजनिक रूप से शर्मिंदा किया.

👤 Sagar 23 Jun 2025 12:33 PM

बेंगलुरु की एक युवती ने एक स्टार्टअप कंपनी में UX डिजाइन इंटर्न के रूप में काम करते हुए जो कुछ सहा, उसने आज सोशल मीडिया को झकझोर दिया है. लड़की ने Reddit पर एक पोस्ट में बताया कि कैसे उसे कंपनी के CEO द्वारा बार-बार सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया, अश्लील कमेंट्स किए गए और उसकी प्रोफेशनल पहचान तक को कुचलने की कोशिश की गई. अब यह पोस्ट वायरल हो चुकी है और लोग उस CEO के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

जब सपना बना बुरे सपने का कारण

युवती ने अपनी मास्टर डिग्री के आखिरी साल में बेंगलुरु आकर एक स्टार्टअप जॉइन किया था. वह कंपनी की इकलौती डिजाइनर थी और सीधे CEO के अधीन काम करती थी. शुरू में सब सामान्य लगा, लेकिन जल्दी ही उसके लिए माहौल जहरीला हो गया.

"काम करने आई हो या बॉयफ्रेंड के साथ घूमने?

रेडिट पोस्ट के अनुसार, CEO ने एक मीटिंग में सबके सामने कहा, 'मुझे लगता है तुम काम नहीं करतीं, तुम यहां बॉयफ्रेंड के साथ मजे करने आई हो क्या?" युवती ने अपमान सहते हुए भी नौकरी जारी रखी और फुल-टाइम रोल में प्रमोट हुई.

sexist बातें और पब्लिक में ज़लील करना

वह बताती है कि CEO उसे बार-बार पब्लिकली टारगेट करता था और विशेष रूप से महिला कर्मचारियों को अपमानित करता था. एक बार जब वह टीम से अलग बैठी थी, तो CEO ने पूछ लिया, पोर्न देख रही हो क्या? इस बेहूदा सवाल ने युवती को हिला कर रख दिया. जब युवती ने एप्रेज़ल की बात की तो CEO बोला, अब तू डिज़ाइनर नहीं रही, अगर रहना है तो क्लाइंट लाकर दिखा. उसने ये भी कहा, 'तू ग्रो करने के लिए बनी ही नहीं है.

आखिरकार छोड़ा तो खुद को आज़ाद महसूस किया

काफी मानसिक तनाव झेलने के बाद युवती ने नौकरी छोड़ दी. उसने लिखा, ये अनुभव मुझे तोड़ गया, लेकिन अब मैं खुद को आज़ाद महसूस करती हूं. कई यूज़र्स ने उसका समर्थन किया और लिखा कि ऐसे CEOs को बेनकाब करना ज़रूरी है.