Logo

'मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? पूरी फैमिली नाटक कर रही' तेज प्रताप के मामले पर बोलीं पत्नी ऐश्वर्या राय

तेज प्रताप यादव के परिवार से बाहर किए जाने के बाद उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा,

👤 Saurabh 26 May 2025 06:19 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में लालू के परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने तेज प्रताप के साथ लालू से भी कई सवाल पूछे। मीडिया से बातचीत करते हुए ऐश्वर्या राय ने कहा है कि लालू का पूरा परिवार एक ड्रामा कर रहा है। 

ऐश्वर्या राय का बड़ा आरोप

तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय ने कहा कि सब कुछ सबके सामने जाहिर है, मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई, मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? उनसे पूछिए कि मुझे मारा क्यों? अब इनका सामाजिक न्याय कहां गया? ये सभी मिले हुए हैं कोई अलग नहीं हुए हैं।

तेज प्रताप यादव की पत्नी ने आगे कहा है कि ये सब नाटक है, पूरा परिवार मिला हुआ है। ऐश्वर्या का कहना है कि जब तेज प्रताप पहले से ही किसी और से प्यार करते थे, तो उन्होंने उनसे शादी क्यों की और उनकी जिंदगी क्यों बर्बाद की?

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव है इसलिए वो ऐसा ड्रामा कर रहे हैं। मुझे सारी जानकारी मीडिया के तरफ से मिल रही है। अनुष्का के बारे में मुझे पता ही नहीं था। उनसे पूछिए कि अब मेरा क्या होगा? कोर्ट में हम बात करेंगे।

ऐश्वर्या राय ने यह बात तेज प्रताप के एक पोस्ट के बाद कही है, जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव नाम की एक महिला के साथ अपने 12 साल के संबंध की बात कही थी। वही जब इस पोस्ट का पता लालू प्रसाद यादव को चला तो उन्होंने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाल दिया।