Google अगस्त 2025 में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज, Pixel 10, को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. इस बार कंपनी चार मॉडल पेश कर सकती है, ‘Pixel 10’, ‘Pixel 10 Pro’, ‘Pixel 10 Pro XL’ और ‘Pixel 10 Pro Fold’. सभी फोन Google के नवीनतम Tensor G5 चिपसेट और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकते हैं. लॉन्च से पहले ही डिवाइसेज के संभावित कलर ऑप्शन और वॉलपेपर्स की जानकारी लीक हो चुकी है.
लीक की मानें तो इस बार Pixel 10 सीरीज में बेहद आकर्षक रंग देखने को मिल सकते हैं. Pixel 10 के लिए ब्लू, लिमोन्सेलो (येलो), आइरिस (पर्पल) और ऑब्सिडियन (ब्लैक) जैसे ब्राइट कलर ऑप्शन होंगे. वहीं Pixel 10 Pro और Pro XL म्यूटेड कलर ऑप्शन जैसे ग्रीन, स्टर्लिंग (ग्रे), पोर्सिलेन (व्हाइट) और ऑब्सिडियन (ब्लैक) में उपलब्ध होंगे. इसके अलावा, Google इन रंगों से मेल खाते हुए 40 नए वॉलपेपर्स भी पेश करेगा, जिससे यूजर को पूरी तरह कस्टमाइज्ड लुक मिलेगा.
Pixel 10 में Google का सिग्नेचर कैमरा बार डिजाइन बरकरार रहेगा. लेकिन इस बार मैट फिनिश के साथ एक नया ट्विस्ट देखा जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्टैंडर्ड Pixel 10 मॉडल में पहली बार तीन रियर कैमरे देखने को मिल सकते हैं. साथ ही इसमें 6.3 इंच का डिस्प्ले और PWM डिमिंग फीचर होगा, जिससे स्क्रीन की चमक आंखों पर असर नहीं डालेगी.
Pixel 10 सीरीज में नया Tensor G5 चिपसेट दिया जा सकता है, जो TSMC के 3nm प्रोसेस पर आधारित है. यह चिप पुराने 4nm चिपसेट्स की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस देगा. Pixel 10 में 12GB रैम मिलेगी, जबकि Pro मॉडल्स में 16GB तक रैम का विकल्प हो सकता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम (प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो) हो सकता है, जो 50x डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करेगा. सेल्फी के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. बैटरी 4,700mAh की हो सकती है और फोन Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है.
Google ने पिछले साल अगस्त में Pixel 9 सीरीज लॉन्च की थी. उसी पैटर्न पर चलते हुए Pixel 10 सीरीज के अगस्त 2025 में लॉन्च होने की उम्मीद है. लॉन्च इवेंट के दौरान Google सभी चार वेरिएंट्स के साथ-साथ कुछ नए AI फीचर्स और UI सुधार भी पेश कर सकता है.
भारत में Pixel 10 की शुरुआती कीमत ₹80,000 से ₹85,000 के बीच हो सकती है. वहीं, Pixel 10 Pro XL की कीमत लगभग ₹1,03,900 हो सकती है. कीमतों में बदलाव बाजार और वेरिएंट के अनुसार हो सकता है.